सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में लंबे समय से स्टाफ के लिए कैंटीन शुरू करने की मांग अब पूरी होने जा रही है। अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू की गई है, जहां स्टाफ के साथ मरीजों के परिजनों के लिए भी खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। सोमवार को कैंटीन के निर्माण का कार्य किया जा रहा था। खास बात यह है कि यहां रात के समय भी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी। नई कैंटीन का संचालन मथुरा एसोसिएट द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में दो कैंटीन एक साथ संचालित नहीं की जा सकतीं, इसलिए नई कैंटीन शुरू होने के बाद नीचे सेवा संकल्प के पास संचालित कैंटीन को बंद किया जाएगा। नियमन टेंडर प्रक्रिया के तहत जिला अस्पताल में एक ही कैंटीन संचालन की अनुमति दी गई है। वहीं जिला अस्पताल के गेट के पास संचालन को लेकर राज्य स्तर द्वारा प्रबंधन से कई मर्तबा जवाब -तलब भी किया जा चुका है।
एनक्वास मूल्यांकन में भी उठ चुका था मुद्दा
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत जिला अस्पताल में कैंटीन की सुविधा का प्रावधान है। अस्पताल के मूल्यांकन के दौरान आए असेसरों द्वारा भी कई बार कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत बताई गई थी। इसी प्रक्रिया के तहत अब कैंटीन शुरू की गई है।
सुविधा के साथ सुरक्षा की भी जिम्मेदारी
कैंटीन को छत पर शुरू किए जाने से कुछ सुरक्षा संबंधी चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। कैंटीन के एक ओर ब्लड बैंक संचालित है, जबकि दूसरी ओर नेत्र रोगियों के भर्ती रहने की व्यवस्था है। कैंटीन संचालन के दौरान गैस सिलेंडरों का भी इस्तेमाल होगा। ऐसे में आग और अन्य आपात स्थितियों को देखते हुए सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण, अग्निशमन व्यवस्था और आवाजाही को लेकर विशेष सावधानी जरूरी होगी।
रात में भी मिलेगी खाद्य सामग्री
नई कैंटीन शुरू होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को रात के समय भी चाय, नाश्ता और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध होने की सुविधा मिल सकेगी।
छत पर कैंटीन, सुरक्षा मानकों की परीक्षा
ब्लड बैंक और नेत्र वार्ड के समीप कैंटीन संचालन के साथ गैस सिलेंडरों का उपयोग भी होगा इसलिए प्रबंधन के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि अग्निशमन उपकरण, सुरक्षित सिलेंडर स्थान और आपातकालीन निकासी व्यवस्था मानकों के अनुरूप हो।
जिला अस्पताल के गेट के पास संचालित कैंटीन को बंद कर अस्पताल की छत पर पड़ी खाली जगह पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टाफ और परिजनों को सुविधाएं मिलेंगी। एनक्वास के नार्म्स में इंटरनल कैंटीन खोलने के प्रावधान हैं। सुरक्षा संबंधी उपाय किए जाएंगे।
डॉ. अभिनव चौरसिया, आरएमओ जिला अस्पताल

सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के मुकुट में एक और वैश्विक नीलम सज गया है। प्रदेश के चार और अद्भुत ऐतिहासिक स्थलों धार की ऐतिहासिक बाघ गुफाएं, रातापानी का गिन्नौरगढ़ किला, मुरैना का बटेश्वर-पदावली-ककरामठ मंदिर समूह और विदिशा की गुप्तकालीन उदयगिरि गुफाएं, को यूनेस्को की विश्व धरोहर की टेंटेटिव (अस्थायी) सूची में शामिल कर लिया गया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच आपसी सहमति से 3 फीट हिस्सा और दुकानें हटाने का फैसला हुआ है।
रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह