पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद एक महिला दुबई से सीधे सतना पहुंच गई। यहां उसने महिला थाने का दरवाजा खटखटाते हुए पति को तलाशने और उससे मिलवाने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसका पति दुबई से सतना आने के बाद अपनी मां के साथ बहन के घर ठहरा हुआ है, लेकिन परिवार के लोग उससे उसका संपर्क नहीं होने दे रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता असविंदर कौर के मुताबिक वह दुबई में अपने पति सुनील ठाकुर के साथ रह रही थीं। दोनों वर्ष 2020 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। इसके बाद परिवार की सहमति से 23 फरवरी 2025 को जबलपुर के एक गुरुद्वारे में दोनों ने विवाह किया। शादी के बाद दोनों दुबई में साथ रह रहे थे।
शादी से पहले परिवार को सब पता था & असविंदर ने पुलिस को बताया कि वह सुनील से करीब 12 वर्ष बड़ी हैं। उनका पहले विवाह हो चुका था और बाद में तलाक हो गया था। महिला के अनुसार उसने शादी से पहले ही सुनील और उसके परिवार को अपनी उम्र, पूर्व विवाह और दोनों के संबंधों के बारे में जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद परिवार की सहमति से दोनों ने विवाह किया। अब मामला इस बात पर अटका है कि आखिर 31 जुलाई के बाद सुनील अपनी पत्नी से संपर्क में क्यों नहीं हैं और वह इस समय कहां हैं। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पति का पक्ष सामने आने और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अचानक टूट गया संपर्क
असविंदर का कहना है कि 31 जुलाई 2026 को सुनील दुबई से सतना आए थे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद हो गई। महिला के अनुसार उसने पति से संपर्क करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन फोन पर बात नहीं हो सकी। काफी कोशिशों के बाद उसे कथित तौर पर जानकारी मिली कि सुनील अपनी मां के साथ सतना में अपनी बहन के घर मौजूद है। महिला का आरोप है कि पति को वहीं रखा गया है और उससे उसकी बात नहीं कराई जा रही। जब फोन और संपर्क के दूसरे रास्ते भी काम नहीं आए तो उसने खुद सतना आने का फैसला किया। दुबई से यहां पहुंचने के बाद उसने महिला थाने में शिकायत देकर पति का पता लगाने की मांग की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव पहुंचकर कृष्ण मृगों (काले हिरणों) को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के अभियान के दूसरे चरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू का यह अभियान अन्य राज्यों और जिलों में भी चलाया जाएगा।
भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।
सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।
दिवाली की सफाई से उड़ती धूल और बदलते मौसम के बीच सतना में सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 170 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 100 एलर्जी से पीड़ित बताए गए हैं।