सतना-मैहर में उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूलों की प्रवेश परीक्षा में 137 छात्र अनुपस्थित रहे। पंजीयन में गिरावट से स्कॉलर्स की घटती संख्या पर सवाल खड़े हुए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूलों की प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए 1965 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 1828 छात्र ही शामिल हुए और 137 छात्र अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए सतना-मैहर में कुल 11 केन्द्र बनाए गए थे। बताया गया कि कक्षा 9वीं में उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एग्जाम आयोजित करवाकर प्रवेश दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि सतना जिले में व्यंकट क्र. वन एक्सीलेंस स्कूल तो उचेहरा, मैहर, रामनगर और मझगवां में एक -एक मॉडल स्कूल हैं। एक्सीलेंस में कक्षा 9वीं की लगभग 240 सीट निर्धारित है तो मॉडल स्कूलों में 100-100 सीट निर्धारित बताई जाती हैं। परीक्षाएं शांतिपूर्ण सम्पन्न हुईं।
सिर्फ छात्रों को ही मिला प्रवेश
उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूलों की प्रवेश परीक्षा में सबसे अधिक छात्र संख्या वाला केन्द्र व्यंकट क्र . वन स्कूल थी। इसमें 448 परीक्षार्थी शामिल हुए। बताया गया कि परीक्षा में सख्ती का पालन किया गया जिसके चलते सिर्फ छात्रों को ही मेन गेट के अंदर प्रवेश दिया गया। गेट के बाहर काफी संख्या में अभिभावकों की भीड़ लगी रही।
तो क्या घट रहे हैं स्कॉलर्स
एक बड़ा सवाल सामने आया कि क्या स्कॉलर्स की संख्या घट रही है। जानकारों की माने तो पिछले वर्ष एक्सीलेंस व मॉडल स्कूलों के एडमिशन के लिए 2021 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 1864 छात्र शामिल हुए थे। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष 56 पंजीयन कम हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक्सीलेंस एवं मॉडल स्कूलों में पढ़ने के स्कॉलर्स की संख्या कम हो रही है या फिर इस बार कम पंजीयन की कुछ और ही वजह है।
नागौद में एक तो उचेहरा का केन्द्र रहा सूना
बताया गया कि नागौद में बनाए गए शा. स्कूल सेंटर में 1 छात्र ने अकेले बैठकर एग्जाम दिया। वहीं उचेहरा का परीक्षा केन्द्र सूना रहा। यहां 1 परीक्षार्थी को शामिल होना था लेकिन वो नदारद रहा। जानकारोें के अनुसार प्रवेश परीक्षा की कापियां भोपाल जाएंगी और वहां से फिर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसके बाद प्रवेश मिलेगा। एग्जाम ओएमआर सीट पर ली गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।