महाशिवरात्रि पर सतना में पहली बार ग्रीन शिवरात्रि अभियान, मंदिर परिसर प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व केवल श्रद्धा और भक्ति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश भी देगा। आने वाली 15 फरवरी को जिले में हरित शिवरात्रि अभियान के तहत मंदिर परिसरों को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने की विशेष पहल की जा रही है। इस पहल को लेकर धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त तैयारी शुरू कर दी है। यह सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन के तहत किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि को दी गई है।
भगवान शिव का जीवन दर्शन प्रकृति के साथ संतुलन, सह-अस्तित्व और सरलता का प्रतीक है। इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस बार शिवलिंग अभिषेक में उपयोग होने वाली सामग्री के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि अभिषेक में चढ़ाए जाने वाले जल, दूध और पुष्प आदि का उपयोग प्रसाद या जैविक तरीके से किया जाए तथा रासायनिक युक्त पदार्थों का प्रयोग पूरी तरह से बंद रखा जाए।
प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर की तैयारी
मंदिर परिसरों में सिंगल-यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी दल तैनात किए जाएंगे। भंडारे और प्रसाद वितरण के लिए ह्लबर्तन बैंकह्व व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसके अंतर्गत स्टील या पुन: प्रयोज्य बर्तनों का उपयोग अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही कचरा पृथक्करण के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाए जाएंगे और प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित संग्रहण की व्यवस्था रहेगी।
मंदिर बनेंगे सामाजिक हरित शक्ति केंद्र
पर्यावरण संरक्षण गतिविध से जुड़े स्वयंसेवकों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मंदिरों को केवल पूजा स्थलों तक सीमित न रखकर उन्हें सामाजिक जागरूकता के हरित केंद्र के रूप में विकसित करना है। उनका मानना है कि यदि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाई जाए तो समाज में स्थायी परिवर्तन संभव है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे आस्था और प्रकृति के सुंदर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।