छठ पर्व के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। रेलवे ने सतना होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें दरभंगा, तिरुपति, वलसाड और डॉ. अंबेडकर नगर से ट्रेनें शामिल हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
छठ पर्व खत्म होने के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। नियमित टेÑनों में चल रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सतना से चार नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें दरभंगा-एलटीटी एक ट्रिप में तो तिरुपति-सहरसा, बलसाड़-दानापुर एवं डाक्टर अम्बेडकर-दानापुर वन-वे स्पेशल चलेगी। बताया गया कि भीड़ को देखते हुए अब रेलवे आनन- फानन में स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। स्टेशन ट्रेनों की बुकिंग स्पेशल किराए से हो रही है।
इस तरह चलेंगी ट्रेनें
बताया गया कि गाड़ी संख्या 05523/24 दरभंगा-एलटीटी एक ट्रिप में चलेगी। 05523 दरभंगा -एलटीटी 19 नवम्बर को दरभंगा से शाम 6.40 बजे चलेगी जो आज सतना साढ़े 8 बजे आएगी और तीसरे दिन एलटीटी सुबह 3 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में 05524 एलटीटी- दरभंगा स्पेशल 21 नवम्बर को एलटीटी से सुबह 6 बजे चलेगी जो सतना अगले दिन रात 10.25 बजे आएगी और दूसरे दिन दरभंगा शाम 5 बजे पहुंचेगी। वन वे स्पेशल की ट्रेनों में 07427 तिरुपति-सहरसा वन-वे स्पेशल तिरुपति से 19 नवंबर दोपहर 2.45 बजे रवाना होगी जो सतना अगले दिन रात 11 बजे आएगी और दूसरे दिन रात 11 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी। गाड़ी संख्या 09163 वलसाड़-दानापुर वन-वे स्पेशल वलसाड़ से 20 नवंबर रात 10.20 बजे रवाना होगी जो सतना अगले दिन नवम्बर को शाम 5.55 बजे आएगी और दूसरे दिन सुबह 4.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09345 डॉ. अंबेडकर नगर- दानापुर वन-वे स्पेशल 20 नवम्बर को 6 बजे अम्बेडकर से रवाना होगी जो अगले दिन सुबह 7.40 बजे सतना आएगी एवं 21 नवम्बर को सुबह 7.40 बजे आएगी और दानापुर रात 8.45 बजे पहुंचेगी। इन गाड़ियों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि राहत केवल जनरल और स्लीपर श्रेणी के यात्रियों को मिलेगी। इसके पीछे की वजह यह है कि इन तीन ट्रेनों में स्लीपर और जनरल के कोच होंगे, एसी के नहीं।

जानिए क्यों बदला कांग्रेस का कार्यक्रम, 26 नवंबर को जबलपुर से वोट रक्षक अभियान की शुरुआत और 12 दिसंबर को भोपाल में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं की प्रस्तावित रैली से जुड़ी पूरी अपडेट।
मध्यप्रदेश सरकार ने छह जिलों में विशेष एनडीपीएस न्यायालय खोलने का निर्णय लिया, लेकिन सतना को सूची से बाहर रखा। जबकि जिले में गांजा, स्मैक और नशीली कफ सिरप की बड़ी बरामदगियां सामने आ चुकी हैं।
सतना जिला अस्पताल में चोरों ने टीबी वार्ड और ब्लड बैंक से 25 हजार रुपए से अधिक के उपकरण पार कर दिए। बार-बार चोरी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम और पुलिस चौकी की सक्रियता सवालों में है।
सतना नगर निगम ने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान चलाया। दो दिनों में 49 दुकानदारों पर कार्रवाई कर 13,500 रुपए का जुर्माना वसूला। डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
छठ पर्व के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। रेलवे ने सतना होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें दरभंगा, तिरुपति, वलसाड और डॉ. अंबेडकर नगर से ट्रेनें शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा राऊत की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाग मुगालिया स्थित ईको लॉजिकल पार्क को सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने पर वन विभाग और रहवासियों के बीच सहमति बन गई है। जानिए तेंदुए के हमले की घटना, सुरक्षा नियम और प्रदर्शन टलने की पूरी खबर।
भोपाल सेंट्रल जेल में बंद बीकॉम के छात्र हर्षित राजपूत की हमीदिया अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और बेड़ियों के इस्तेमाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम में देरी को लेकर मॉर्चुरी के बाहर हंगामा हुआ और न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने पार्क के प्राकृतिक वातावरण में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस सुखद घटना के साथ ही भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर 62 हो गया है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह