सतना के तिवनी गांव में युवक की हत्या के मामले का खुलासा चार वर्षीय मासूम की बातों से हुआ। पुलिस जांच में छोटे भाई और उसके साले की भूमिका सामने आने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
युवक रक्तरंजित हालत में मिलता है, परिजन उसे इलाज के लिए रीवा ले जाते हैं। जहां उसकी मौत हो जाती है। युवक की मौत हादसा नहीं है बल्कि उसकी हत्या की गई है। पीएम रिपोर्ट में इसका उल्लेख कि ए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में साक्ष्य मिले की युवक की हत्या का राज परिवार के सदस्य जानते हैं लेकिन किसी अपने को बचाने के लिए कुछ बता नही रहे हैं। जांच कर रही पुलिस टीम मृतक के घर एक दिन पहुंची। घर के बडेÞ बुजुर्गो से बातचीत के दौरान टीआई रामपुर ने चार साल के मासूम को गोद में उठाया और पूछा कि बड़े पापा की मौत कैसे हुई? चार साल के मासूम ने जवाब दिया कि पापा और मामा ने बड़े पिता को डंडे से सिर पर मारा। सिर पर डंडा मारने के बाद बड़े पिता को पापा और मामा ने एक मकान में ले गए। चार साल के मासूम के द्वारा बताई गई हकीकत के बाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर मृतक के छोटे भाई और उसके साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मकान के विवाद में बना भाई की जान का दुश्मन
रामपुर बाघेलान टीआई ने बताया कि संतोष कोरी के चार पुत्रों में मृतक राजबहोर बड़ा था। राज बहोर के बाद कृष्णा कोरी है, यह दोनों दादा कंधई कोरी, दादी रामबाई कोरी के साथ नए मकान में रहते थे, संतोष के दो और बेटे अर्जुन और भीम एवं बेटी पूजा उसके साथ रहते थे। राजबहोर और कृष्णा का विवाह दादा- दादी के नए घर से हुआ। दोनों अपनी पत्नी के साथ दादा-दादी के नए घर में रहते थे। तीन साल पहले दादा कंधई की मौत हो गई। फरवरी माह में कृष्णा ने दादी रामबाई को अपने पक्ष में करते हुए बडेÞ भाई राजबहोर को नए घर से भगा दिया, जिसके बाद से राजबहोर पत्नी के साथ पिता के घर में रहने लगा। इस दौरान कृष्णा ने दादी से नए मकान की वसीयत अपनी पत्नी के नाम करा लिया। जानकारी लगने पर राजबहोर ने दादा- दादी के मकान में हिस्सा मांगा और हिस्सा न देने पर न्ययालय जाने की बात कही। राज बहोर के द्वारा न्यायालय जाने की बात कहने पर कृष्णा को लगा कि दादा- दादी के मकान से उसकी पूरी हिस्सेदारी जा सकती है तभी से वह बड़े भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा। 1 जून को मृतक राज बहोर बीच रास्ते में पत्नी को मंदिर के पास बैठाकर बाइक से वापस घर आ रहा था। तुर्की रेलवे स्टेशन के पास कृष्णा अपने दो बेटों और साले के साथ आटो से घर की तरफ से आ रहा था। राज बहोर को देख बाइक रुकवाई। कृष्णा ने अपने साले के साथ मिलकर बड़े भाई राज बहोर के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जिसके बाद उसे सूनसान दुकान की छत पर ले जाकर पुन: डंडे से पीटा और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गया।
सूनसान दुकान में मिला था मृतक
जानकारी के अनुसार रामपुर बाघेलान थानान्तर्गत तिवनी निवासी राज बहोर कोरी पिता संतोष कोरी 30 वर्ष तुर्की रेलवे स्टेशन के नजदीक सूनसान दुकान के अंदर घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में आई चोट बताई गई। पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्र्रकरण दर्जकर विवेचना शुरू की गई। जांच में तथ्य सामने आया कि मृतक पत्नी के साथ घर से निकला था। जरूरी काम आने पर पत्नी को मंदिर के पास बैठाकर वापस बाइक लेकर घर के लिए लौटा लेकिन घर न पहुंचा तब परिजनों ने तलाश की। तलाश करने के दौरान वह घायल अवस्था में सूनसान दुकान के अंदर पड़ा मिला था।
माता-पिता ने छिपाया सच
पुलिस ने बताया कि मृतक रामबहोर परिजनों को घायल अवस्था में मिला था। उसने छोटे भाई और उसके साले के द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी अपने पिता संतोष कोरी और मां को बताया। राज बहोर की मौत होने के बाद पिता और मां ने यह बात छोटे बेटे को बचाने के लिए पुलिस से छिपाई जबकि जांच के शुरुआती दौर में ही पुलिस को शक हो गया था कि मृतक राज बहोर की हत्या के पीछे परिवार के किसी न किसी एक सदस्य का हाथ जरूर है। मृतक का पिता सच्चाई को छिपा रहा है लिहाजा पुलिस ने जांच का तौर-तरीका बदला। टीआई रामपुर बाघेलान संदीप चतुर्वेदी जांच करने तिवनी गांव पहुंचे। मृतक के परिजनोें से अलग-अलग चर्चा की। बयानों में विरोधाभास था। तभी टीआई श्री चतुर्वेदी की नजर आटो में बैठे चार साल के मासूम पर गई। टीआई श्री चतुर्वेदी ने चार साल के मासूम को गोद में उठाकर उसे पुचकारा और बातों -बातों में ही पूछा कि बड़े पापा की मौत कैसे हो गई? यह सवाल सुनते ही चार साल के मासूम ने कहा कि पापा और मामा ने बड़े पापा को डंडे से सिर पर मारा था। चार साल के मासूम के द्वारा सच्चाई सामने आने के बाद टीआई श्री चतुर्वेदी ने मृतक के माता- पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने सारा सच बयां कर दिया।
जेल भेजे गए आरोपी
राजबहोर की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके छोटे भाई कृष्णा कोरी पिता ंसतोष कोरी निवासी तिवनी थाना रामपुर बाघेलान और उसके साले लवकुश कोरी पिता रामशरण कोरी निवासी किटहा थाना जैतवारा को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आटो क्र. एमपी 17 जेडएम/ 0956 व लकड़ी का डंडा जब्त किया गया है। कार्रवाई में एसआई प्रीती कुशवाहा, एएसआई देव प्रकाश पंडेवा, प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह, गुलरेज खान, प्रदीप पांडेय, कमलाकर सिंह, लालदेव सिंह, आरक्षक महीप तिवारी, विक्रम दीक्षित शामिल रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।