सतना-मानिकपुर रेलखंड में मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। करीब दो घंटे रेल संचालन बाधित रहा, कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना-मानिकपुर रेलखंड में मालगाड़ी के दो हिस्सों में बटने की घटना ने रेलवे प्रशासन के बीच हड़कम्प मचा कर रख दिया। इस घटना की वजह से एक बार फिर सुरक्षित रेल संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे अधिकारियों द्वारा घटना क्यों हुई? इस बात को लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं दो हिस्सों में मालगाड़ी बटने से अप-डाउन की गाड़ियों का संचालन घंटों प्रभावित रहा। बताया जाता है कि रविवार की शाम लगभग 6 बजे बांसापहाड़ स्टेशन के पास एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी का आधा हिस्सा इंजन के साथ आगे निकल गया जबकि आधा हिस्सा पटरी पर ही खड़ा रह गया। रूट बाधित होते देख जबलपुर कंट्रोल द्वारा मालगाड़ी के एक हिस्से को मानिकपुर भेजा जबकि दूसरे हिस्से को बांसा पहाड़ यार्ड में ही खड़ा करवा दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी सतना-मानिकपुर रेलखंड में अनकपल व कपलिंग टूटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
दो घंटे बाधित रहा रूट
इस घटना की वजह से लगभग दो घंटे तक अप-डाउन का रूट प्रभावित रहा जिसमें 12322 मेल एक्सप्रेस, 15159 सारनाथ एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर-एलटीटी, 05663 यशवंतपुर-धनवाद, 12427 रीवा-आनंद बिहार सहित अन्य गाड़ियां प्रभावित हुईं। गाड़ियों की लेट-लतीफी व बीच सेक्शन में खड़े होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।
इंदौर के चंदन नगर में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन। मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
संसद में राम मंदिर के चढ़ावे पर विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया।
रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर और प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। लापरवाह ठेकेदारों का भुगतान रोकने, नोटिस जारी करने और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के आदेश दिए।
सीधी के चुरहट क्षेत्र में पांच दिन की नवजात की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई, जबकि घटना ने प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ाई।
अजयगढ़ के हजूरी तालाब में लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच शुरू की।
सतना के कोटर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की, जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का दावा किया।