रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल की जांच करने शुक्रवार को पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने सुबह से शाम तक सभी विभागों का निरीक्षण किया। आईपीडी, ओपीडी से लेकर साफ-सफाई तक का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने एनसीएल से मिली दो कार्डियक आईसीयू एम्बुलेंस को सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से अस्पताल में खड़ी कर दी। जांच टीम एम्बुलेंस के अंदर ही एक घंटे तक जांच करते रहे। सभी कमियों को पूरा दिखाने के लिए संजय गांधी अस्पताल से स्टाफ भी हायर कर स्ट्रेचर को भी चकाचक कर जांच टीम को दिखा दिया।
वर्ष 2022-23 में रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को एनएबीएच सर्टिफिकेट मिला था। यह सर्टिफिकेट चार सालों के लिए दिया गया था। चार साल अब पूरे हो गए हैं। पिछले साल टीम रिन्युअल के लिए निरीक्षण करने आई थी। अस्पताल मापदंडों में खरा नहीं उतरा था। एनएबीएच के 6वें संस्करण के हिसाब से कोई भी सुविधाएं मौजूद नहीं थी। इसके कारण समय देकर टीम लौट गई। अब एक साल बाद फिर से टीम आई है। पहले दिन का निरीक्षण पूरा हो गया है। इसमें विषय विशेषज्ञों को शामिल कर जांच के लिए भेजा गया है। पहले दिन का निरीक्षण पूरा हो गया है। शनिवार को ओटी का निरीक्षण किया जाएगा। एंटीबायोटिक दवाइयों के उपयोग, आपरेशन आदि की संख्या, सफलता और मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेंगे। इसके बाद अस्पताल में पदस्थ स्टाफ का भी इंटरव्यू होगा। स्टाफ की जानकारी देखेंगे। अंतिम दिन निरीक्षण के बाद खामियां गिनाई जाएगी। फाइनल रिपोर्ट देकर टीम लौट जाएगी। यह निरीक्षण 1 नवंबर तक चलेगा।
दो दिन और चलेगा निरीक्षण, तब रिपोर्ट होगी तैयार
एनएबीएच की टीम अभी रीवा में दो दिन और रहेगी। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहले दिन का निरीक्षण टीम ने पूरा कर लिया। सुबह 8.30 बजे ही टीम के सभी सदस्य अस्पताल पहुंच गए थे। पहले सभी अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद तीनों सदस्य निरीक्षण के लिए अलग अगल विभागों की तरफ निकल गए। तीनों जांच अधिकारियों ने कार्यों को बांट लिया था। पहले दिन सिर्फ विभागीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम जब लिफ्ट में पहुंची तो वह अचानक बंद हो गई। आधे घंटे तक सदस्य फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। टीम ने निरीक्षण के दौरान आग बुझाने के लिए कहा तो फायर फाइटिंग में पानी का फ्लो ही नहीं आया।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
एनएबीएच सर्टिफिकेट अब आसान नहीं है। इसके लिए मापदंड तय किए गए हैं। 6वां संस्करण जनवरी 2026 से लागू किया गया है। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, डिजिटल स्वास्थ्य और रोगी सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के कई नए एजेंडे जोड़े गए हैं। इसके तहत टीम टीम मरीजों की पहुंच, उनका मूल्यांकन और निरंतर देखभाल, दवाइयों का प्रबंधन,कर्मचारियों की ट्रेनिंग, योग्यता, दस्तावेजों का रखरखाव और डेटा सुरक्षा, इलेक्ट्रानिक मेडिकल रिकार्ड का निरीक्षण किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन मिला एक्सपायरी
निरीक्षण के दौरान रेडियोलॉजी पहुंची टीम को चार सोनोग्राफी का लाइसेंस एक्सपायर मिला। इसके अलावा सीटी और एमआरआई का पीसीपीएनडीसी से रजिस्टेशन नहीं मिला। रेडिएशन का काम ओके मिला। आज टीम कैथ लैब का निरीक्षण करेगी।
अस्पताल की कमियों को एक दिन में कर दिया पूरा, सब एसजीएमएच से उठा लाए
सुपर स्पेशलिटी में सुविधाओं से लेकर स्टाफ तक का टोटा था लेकिन शुक्रवार को सब चकाचक नजर आया। आउटसोर्स कर्मचारियों की कमी थी। सुरक्षागार्ड से लेकर वार्ड ब्वाय तक कम थे लेकिन सब को संजय गांधी से बुलाकर एसएसबी में तैनात कर दिया गया। एम्बुलेंस एसजीएमएच में ही खड़ी रहती थी। उन्हें सुपर में खड़ा करा दिया गया। सबसे चौकाने वाली चीज स्ट्रेचर और व्हील चेयर थी। मरीजों को अस्पताल में टूटी हुई व्हील चेयर मिलती थी। एक या दो ही रखी जाती थी लेकिन टीम को दिखाने के लिए यहां दर्जनों व्हील चेयर नई रख दी गर्इं। स्ट्रेचर में गद्दियां लगा दी गर्इं। इसके अलावा भी जो एनएबीएच के सर्टिफिकेट के लिए चाहिए था, सब कुछ दिनों के लिए एसजीएमएच से हायर किया गया है।
जांच टीम में रायबरेली व मुंबई के सदस्य
जांच करने पहुंची टीम में तीन सदस्य शामिल हैं। इनमें से एक मिस किरण मैरी रेड्डी हैं। यह रायबरेली से पहुंची है। इसके अलावा दूसरे डॉक्टर सुकुमार संजीव साल्यांकर हैं और तीसरे डॉ सुनील बेन्डेरकर हैं। यह दोनों मुम्बई से आए हुए हैं।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 नवंबर को बाजार से 4000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जानिए चालू वित्त वर्ष में राज्य की कुल उधारी, जीएसडीपी अनुपात, विकास परियोजनाओं पर खर्च और वित्तीय स्थिति से जुड़े सभी आंकड़े।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। जानिए चुनाव कार्यक्रम, विधानसभा के समीकरण और सीएम मोहन यादव का बयान।
रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। जांच से पहले एसजीएमएच से स्टाफ, एम्बुलेंस और उपकरण जुटाने के आरोप हैं। सोनोग्राफी लाइसेंस भी एक्सपायर्ड मिले।
सीधी के अमरपुर बेहड़ा मोड़ पर यात्री बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर चिकित्सा सहायता दी गई। जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में बच्ची का जन्म हुआ। रेलवे स्टाफ की तत्परता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
सतना नगर निगम में आरटीआई से मस्टरकर्मियों की तैनाती को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सफाईकर्मी दूसरी शाखाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं। वेतन पर सालाना 17.58 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह