×

उत्तराखंड में बादल फटा, धराली में बाढ़; NDA सांसदों की बैठक और MP कैबिनेट के बड़े फैसले

आज के खबरों के सफरनामे में पढ़ें: उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़ का हाल, NDA सांसदों की बैठक में पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला, मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट के भाजपा पर मेहरबानी वाले बड़े फैसले और विधानसभा की प्रमुख खबरें। खबरों से अपडेट रहें।

By: Ajay Tiwari

Aug 06, 20251:40 AM

view26

view0

उत्तराखंड में बादल फटा, धराली में बाढ़; NDA सांसदों की बैठक और MP कैबिनेट के बड़े फैसले

नमस्कार, 
(06 अगस्त 2025) हर दिन स्टार सुबह  में आपको खबरों से अपडेट करता  है खबरों का सफरनामा। आज बात उतराखंड में बादलों के फटने से  धराली में विनाशकारी बाढ़ की... एनडीए सांसदों की बैठक विपक्ष पर निशाना साधने की मोदी के बयान की... एमपी में मोहन कैबिनेट की भाजपा पर मेहरबानी की और विधानसभा की.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल... धराली में विनाशकारी बाढ़

उत्तरकाशी. गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। स्थानीय राजेश पंवारका कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है। विस्तार से पढ़िए... 

पिनाका एक्सटेंडेड रेंज: भारतीय सेना की मारक क्षमता में क्रांतिकारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली. भारतीय सेना की ताकत में कई गुना इजाफा होने वाला है। देश में ही विकसित मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर पिनाका का नया और अधिक शक्तिशाली संस्करण, पिनाका एक्सटेंडेड रेंज गाइडेड रॉकेट सिस्टम, अब भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार है। इसने हाल ही में अपने यूजर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. विस्तार से पढ़िए...

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन


नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। निधन की जानकारी उनके एक्स हैंडल से पोस्ट कर दी गई है। विस्तार से पढ़िए...

पीएम मोदी का तंज... विपक्ष ने अपने ही पैर पर मार ली कुल्हाड़ी

नई दिल्ली. ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंगलवार को पहली बार एनडीए सांसदों की बैठक हो रही है। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर हर महादेव के नारों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता किए। पीएम एनडीए सांसदों को संबोधित भी किया।  दरअसल, भाजपा नीत राजग संसदीय दल की बैठक संसद भवन में हुई। विस्तार से पढ़िए...

मानसून सत्र... कटारे जी! गलत नहीं हैं तो घबराइए मत.

भोपाल।  विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने खुद पर दर्ज रेप केस की दोबारा जांच को लेकर कहा कि भाजपा के नेता भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मैंने आवाज उठाई तो सरकार इस पुराने केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, कटारेजी, गलत नहीं हैं तो घबराइए नहीं। विस्तार से पढ़िए...
 

MP कैबिनेट का फैसला: नए जिलों में सरकारी जमीन पर बनेंगे BJP कार्यालय

भोपाल. मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने हाल ही में कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई। इन फैसलों में सबसे अहम यह है कि मऊगंज और पांढुर्णा जैसे नए जिलों में सरकारी जमीन पर भाजपा कार्यालय बनाए जाएंगे। राजस्व विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। विस्तार से पढ़िए..

फिर कुबेरेश्वरधाम में मची भगदड़.... दो महिलाओं की मौत, कई घायल

सीहोर. मध्यप्रदेश के सीहोर के कुबरेश्वर धाम में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के चलते कुबरेश्वर धाम में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनभर से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं। इसी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यहां सीमित लोगों की व्यवस्था की गई है, लेकिन कार्यक्रम के एक दिन पहले ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। विस्तार से पढ़िए....

चलते- चलते..

मोह खत्म होते ही खोने का डर भी निकल जाता है l
चाहे वो दौलत हो, वस्तु हो, रिश्ते हों, या जिंदगी !!

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।

Loading...

Feb 13, 20264:24 AM

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

Loading...

Feb 09, 20264:20 AM

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

Loading...

Feb 07, 20265:00 AM

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Loading...

Jan 31, 20261:00 AM