सतना में एचपीवी टीकाकरण अभियान में लापरवाही पर 50 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी किया गया। लक्ष्य अधूरा रहने पर वेतन कटौती, निलंबन और अनुबंध समाप्ति की चेतावनी प्रशासन ने दी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में लापरवाही बरतने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह द्वारा 50 स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें सतना जिले के 6-6 सेक्टर सुपरवाइजर, एएनएम और आशा कार्यकर्ता तथा 5-5 आशा सुपरवाइजर, एमपीडब्ल्यू और सीएचओ एवं मैहर जिले के 3-3 सेक्टर सुपरवाइजर, एएनएम, आशा सुपरवाइजर, सीएचओ और आशा कार्यकर्ता तथा 2 एमपीडब्ल्यू शामिल हैं। जारी नोटिस में बताया गया है कि एचपीवी टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से जिले में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाया जा रहा है। संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लक्षित बालिकाओं और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग कर उन्हें टीकाकरण केंद्र तक लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में लक्ष्य के मुकाबले अत्यंत कम उपलब्धि दर्ज की गई है, जिससे जिले की छवि राज्य स्तर पर प्रभावित हुई है।
सात दिनों का कटेगा वेतन
जारी नोटिस में सेक्टर सुपरवाइजर, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ, आशा सुपरवाइजर और आशा कार्यकर्ताओं को तीन दिवस के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा नहीं होने पर 7 दिवस का वेतन,मानदेय काटने, निलंबन या संविदा समाप्ति जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई
की जाएगी।
एक सप्ताह में पूर्ण करें टीकाकरण का लक्ष्य
जिले में एचपीवी टीकाकरण की प्रगति को लेकर सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों और निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग तथा निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर आगामी सप्ताह में लक्ष्य के अनुरूप 14-15 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। सीईओ ने कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत सभी पात्र बच्चियों का टीकाकरण कराना शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। इस कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित संबंधित जन संयुक्त रूप से सहभागिता करेंगे। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
31 मई तक चलेगा अभियान
सीईओ ने बताया कि टीकाकरण अभियान 31 मई तक चलेगा। इसके लिए 1 दिसंबर 2010 से 31 मई 2012 के बीच जन्मी बालिकाएं पात्र हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, डीआईओ डॉ. सुचित्रा अग्रवाल, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।