गणेश उत्सव पंडालों में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग ने जांच टीम बनाई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अस्थाई कनेक्शन बिजली उपयोग करना बिजली चोरी है और इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के तहत कार्रवाई की जाएगी। छोटे पंडालों के लिए 2000 रुपए और बड़े पंडालों के लिए 4000 रुपए में टीसी कनेक्शन उपलब्ध हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
गणेश उत्सव की धूम जिले में चारों ओर बनी हुई है। हर तरफ गणेश जी के पांडाल नजर आ रहे हैं। इन पांडालों में भक्तों द्वारा अवैध बिजली उपयोग भी किया जा रहा है। इस बिजली चोरी को रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा जांच टीम बनाई गई है और उपभोक्ताओं को अस्थाई कनेक्शन लेने के लिए कहा गया है। बताया गया कि जांच टीम को पांडाल में अवैध कनेक्शन मिलने पर नियमन कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी पंडालों को अस्थाई कनेक्शन लेना अनिवार्य है। बिना टीसी कनेक्शन के बिजली का उपयोग करना बिजली चोरी की श्रेणी में आता है।
टीसी कनेक्शनों के रेट तय
बताया गया कि सिटी डिवीजन अंतर्गत बनाये गए पंडालों के अस्थाई कनेक्शन के लिए रेट भी फिक्स्ड कर दिए गए हैं। जांच टीम के अधिकारी के सर्वे और ऑनलाइन डिटेल के बाद यह तय होता है कि अस्थाई कनेक्शन लेने के लिए कितना पैसा देना है। बड़े पंडालों के लिए 4000 रुपए एवं छोटे पंडालों के लिए 2000 रुपए की सीमा तय की गई है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 14 टीसी कनेक्शनों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन पांडालों में टेम्परेरी मीटर भी लगाए जा रहे हैं।
ऑनलाइन करें आवेदन
बताया गया कि पांडालों के अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन भी शुरू कर दिया गया है ताकि सरलता और जल्द कनेक्शन की स्वीकृत मिल सके। ऑनलाइन आवेदन में विद्युत भार को दशार्ना भी अनिवार्य है। लायसेंसी विद्युत ठेकेदार की टेस्ट रिपोर्ट आवेदन में लगाएं एवं वायरिंग इत्यादि लायसेंसधारी विद्युत ठेकेदार से ही करवाना जरूरी है। आवेदन में दर्शाए विद्युत भार के अनुरूप सुरक्षा निधि एवं अनुमानित विद्युत उपभोग की राशि जमा कराकर बिजली कंपनी से अस्थाई कनेक्शन की रसीद अवश्य प्राप्त करें। रसीद की लेमीनेटेड प्रति अनिवार्य रूप से पंडाल के सामने लगाएं। बताया गया कि यह अस्थाई कनेक्शन मीटरीकृत होगा एवं विद्युत देयक की बिलिंग नियमानुसार अस्थायी कनेक्शन के लिये लागू घरेलू दर पर की जाएगी।
अधिक भार पर नपेंगे
अधिकारियों ने बताया कि जांच टीम द्वारा रात में भी पांडालों की जांच की जाएगी। अगर आवेदक के यहां विद्युत भार से अधिक भार का उपयोग विद्युत साज-सज्जा के लिए पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। अस्थाई कनेक्शन न लेने पर अधिक भार से ट्रांसफार्मर के जलने की संभावना तथा दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। अनाधिकृत विद्युत उपयोग करने पर इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के तहत उपयोगकर्ता एवं जिस विद्युत ठेकेदार से कार्य कराया गया है, उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि अनाधिकृत विद्युत उपयोग पर संबंधित विद्युत ठेकेदार के लायसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।
पंडालों को अस्थायी कनेक्शन देने के लिए विद्युत वितरण कंपनी ने उचित प्रबंध किए हैं। अनाधिकृत बिजली उपयोग पर इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के तहत उपयोगकर्ता एवं जिस विद्युत ठेकेदार से कार्य कराया गया है, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नीलाभ श्रीवास्तव, डीई सिटी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह