भारत के श्रीलंका दौरे से पहले चोटिल खिलाड़ियों के कारण टीम की मुश्किलें बढ़ीं। जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी की फिटनेस पर क्या है अपडेट, जानें पूरी जानकारी।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम को आगामी अगस्त महीने में श्रीलंका के दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (ICC World Test Championship 2025-27) के दृष्टिकोण से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि, दौरे से ठीक पहले खिलाड़ियों की लगातार चोटें टीम प्रबंधन के लिए सिरदर्द बन गई हैं। टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे अगले हफ्ते होने वाले स्क्वाड के ऐलान से पहले चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 30 जुलाई तक आराम करने की सलाह दी गई है। इसके बाद वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में रिपोर्ट करेंगे, जहां उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा। वहीं, शीर्ष क्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन भी फिलहाल चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता भी पूरी तरह से उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि सुदर्शन के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
चोटिल खिलाड़ियों की सूची में युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा के नाम भी शामिल हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों खिलाड़ियों का श्रीलंका के खिलाफ आगामी दोनों टेस्ट मैचों में खेलना बेहद संदिग्ध माना जा रहा है। यदि ये दोनों समय पर फिट नहीं होते हैं, तो टीम संयोजन पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान सुंदर के पैर में चोट लग गई थी। पूरी तरह से फिटनेस हासिल करने के बाद ही वह 23 अगस्त से कोलंबो (एसएससी) में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।
पहला टेस्ट मैच: 15 अगस्त से 19 अगस्त (स्थान: गॉल)
दूसरा टेस्ट मैच: 23 अगस्त से 27 अगस्त (स्थान: कोलंबो - एसएससी)

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।