जबलपुर के विजय नगर में बीएसएनएल की एक पुरानी चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और बचाव अभियान जारी है।
By: Ajay Tiwari
Sep 12, 2025just now
2
0
जबलपुर. स्टार समाचार वेब
जबलपुर के विजय नगर में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। बीएसएनएल (BSNL) की एक पुरानी चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना पीएनटी कॉलोनी में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पूरी बिल्डिंग मलबे के ढेर में बदल चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।
मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है और बचाव दल यह सुनिश्चित कर रहा है कि मलबे में कोई और व्यक्ति तो नहीं फंसा है।
अधिकारी ने दी जानकारी:
एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि इमारत काफी पुरानी और जर्जर थी और इसमें कोई परिवार नहीं रहता था। हादसे के समय वहां मौजूद देवेंद्र रैकवार नाम के एक व्यक्ति को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
सिंगरौली जिले में पुष्पेंद्र साहू की हत्या का पुलिस ने दो माह बाद खुलासा किया। प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद के चलते चार आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और शव को जंगल के नाले में गाड़ दिया। डीएनए रिपोर्ट से शिनाख्त के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
By: Yogesh Patel
Sep 12, 2025just now
सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में युवक गुड्डा मवासी की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी रामनरेश अब भी फरार है। हत्या की वजह साली से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
By: Yogesh Patel
Sep 12, 2025just now
सतना में आयोजित युवा संसद में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य बाधित होते हैं, जातिवाद और चंदाखोरी बढ़ती है तथा फिजूलखर्ची होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान में संशोधन कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए।
By: Yogesh Patel
Sep 12, 2025just now
सतना जिले में दस्तक अभियान का समापन नजदीक है लेकिन लक्ष्य से विभाग पीछे है। 3 दिन में 30 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग बाकी। रिपोर्ट में एनीमिया, कुपोषण और डायरिया जैसे गंभीर मामले उजागर हुए हैं।