सतना में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद गणेश सिंह ने देरी पर नाराजगी जताई, 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण, शेष कार्य शीघ्र पूरा करने और पाइपलाइन समस्याओं पर कार्रवाई निर्देश

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह ने शुक्रवार को बाणसागर स्थित मारकंडे धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री हर घर नल से जल योजना (जल जीवन मिशन) के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उन गांवों के लोगों से भी संवाद किया जहां पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचना प्रारंभ हो गया है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि सतना और मैहर जिले के पांच विकासखंडों के 990 गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना का निर्माण कार्य एलएंडटी कंपनी द्वारा बाणसागर के मारकंडे धाम में किया जा रहा है। परियोजना का कार्य लगभग 95.57 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जबकि टंकियों और पाइपलाइन की टेस्टिंग तथा घरों में कनेक्शन देने के लिए कंपनी द्वारा दिसंबर 2026 तक समय बढ़ाने की मांग की गई है।
सांसद गणेश सिंह ने कार्य में हुई देरी पर एलएनटी कंपनी और जल जीवन मिशन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस परियोजना को वर्ष 2023 में पूर्ण होना था, उसका अब तक पूरा न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर ग्रामीणों तक पानी पहुंचाने का कार्य तेज किया जाए। निरीक्षण के दौरान सामने आई बाधाओं पर सांसद श्री सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मैहर जिले के पोड़ी विद्युत सब स्टेशन के पास लगभग 100 मीटर पाइपलाइन डालना शेष है, जिसके लिए उन्होंने विद्युत मंडल के सीएमडी से टेलीफोन पर चर्चा कर कार्य में सहयोग करने को कहा।
पाइपलाइन की सामग्री चोरी
रामनगर क्षेत्र में जिगना से मर्यादपुर के बीच एमपीआरडीसी द्वारा बनाई जा रही सड़क के दौरान कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिन्हें तत्काल मरम्मत करने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया गया, वहीं बीड़ा और बड़ारी के बीच बड़ी मात्रा में पाइपलाइन सामग्री की चोरी की घटना पर उन्होंने टीआई रामपुर बाघेलान को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि फिल्टर प्लांट से गोरसरी पहाड़ के बाद दो मुख्य पाइपलाइनें बिछाई गई हैं, जिनमें से एक मैहर और उचेहरा के लिए तथा दूसरी अमरपाटन और रामनगर के लिए है। इन दोनों लाइनों की टेस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सांसद श्री सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन का दूसरा चरण वर्ष 2023 में प्रारंभ हुआ, जिसमें सोहावल विकासखंड के सोहावल, मझगवां और नागौद ब्लॉक के 725 गांवों तथा रीवा जिले के दो ब्लॉकों के 210 गांवों को शामिल किया गया है। यह परियोजना केईसी कंपनी द्वारा तैयार की जा रही है और इसे मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस चरण में इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर DPI के बाहर प्रदर्शन किया। 4 साल से जारी भर्ती प्रक्रिया और शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद भी जॉइनिंग न मिलने से आक्रोशित हैं अभ्यर्थी।
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 150 साल पुराने मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी की चौकीदार ने डंडे से हत्या कर दी। नशे में विवाद के बाद आरोपी ने गुरुद्वारे के अंदर ले जाकर बुजुर्ग की जान ली।
रीवा में बहुमंजिला इमारतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम के पास चौथी मंजिल से ऊपर राहत और बचाव पहुंचाने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। फायर ब्रिगेड की सीमित क्षमता को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रीवा में आवारा और आदमखोर कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच कोष्टा में शेल्टर होम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नगर निगम डीपीआर तैयार कर रहा है। यहां 200 से 300 कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी।
रीवा के एक होटल में रेंजर और उनकी कथित महिला मित्र को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
सतना के चर्चित परसमनिया गढ़ी गोलीकांड में नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार कथित रूप से राइफल से फायरिंग करती दिखाई दे रही है। मामले में पुलिस जांच और फोरेंसिक कार्रवाई जारी है।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पुलिस द्वारा की गई फर्जी ड्रग्स बरामदगी के मामले में राजस्थान की कोर्ट ने 90 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। जानें क्या है पूरा मामला।
सतना में नीट परीक्षा और मीनाक्षी नटराजन के नामांकन मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और हल्के बल प्रयोग से प्रदर्शनकारियों को रोका। झड़प में युवक कांग्रेस अध्यक्ष घायल हो गए।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने PWD में आरोपी अधिकारी को चीफ इंजीनियर का प्रभार देने पर रोक लगाई। जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव को निष्कलंक अधिकारी की नियुक्ति करने के सख्त निर्देश दिए।
सतना के प्रमुख बाजार क्षेत्र में अधूरे सीवर कार्य और खराब सड़कों से परेशान व्यापारियों की शिकायत पर सांसद गणेश सिंह ने निरीक्षण किया। बदहाल व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और ठेकेदार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह