NTA ने JEE Main 2026 सेशन-1 की फाइनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। बीई/बीटेक पेपर से 9 सवाल ड्रॉप किए गए हैं। जानें कब आएगा रिजल्ट और कैसे चेक करें संभावित स्कोर।
By: Ajay Tiwari
Feb 16, 20263:31 PM
नई दिल्ली। एजुकेशन डेस्क. स्टार समाचार वे
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सत्र-1 के बीई और बीटेक (पेपर-1) की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस बार एनटीए ने विभिन्न पालियों के प्रश्नपत्रों से कुल 9 प्रश्नों को हटा दिया है। परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से अधिक छात्र अब अपना संभावित स्कोर चेक कर सकते हैं।
जनवरी 21 से 29 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद यह अंतिम सूची तैयार की गई है। एनटीए के अनुसार, सत्र-1 का परिणाम आज, 16 फरवरी को ही जारी होने की पूरी संभावना है।
जो छात्र अपने वर्तमान स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, उनके पास सत्र-2 में सुधार करने का मौका है। JEE Main सत्र-2 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। अप्रैल में होने वाली इस परीक्षा के बाद, दोनों सत्रों में से छात्र के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को फाइनल रैंकिंग के लिए चुना जाएगा।