शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा। राहुल गांधी ने RSS पर ED, CBI, IB और चुनाव आयोग को नियंत्रित करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने SIR को NRC से जोड़ा।

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों (Electoral Reforms) और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर देश की संवैधानिक संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित करने का गंभीर आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि RSS देश की सभी संस्थाओं—जैसे ED, CBI, IB, आयकर विभाग, और सबसे महत्वपूर्ण चुनाव आयोग—पर कब्ज़ा करना चाहता है, और भाजपा चुनाव में इसका इस्तेमाल कर रही है। राहुल ने कहा, शिक्षण संस्थाओं पर कब्ज़ा किया गया है। कुलपतियों (VC) की नियुक्ति योग्यता के आधार पर नहीं, बल्कि एक संगठन से जुड़ाव के आधार पर की गई है। CBI और ED पर भी एक संस्था से जुड़े लोगों ने कब्ज़ा किया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति प्रक्रिया से सीजेआई (CJI) को हटाने और 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयुक्त को दंडित न किए जाने संबंधी दिसंबर 2023 के नियम बदलावों को भी सत्ता के साथ चुनाव आयोग के तालमेल का सबूत बताया।
राहुल गांधी ने चुनाव सुधारों को आवश्यक बताते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट चुनाव से एक महीने पहले मिलनी चाहिए। उन्होंने वोट चोरी को एंटी नेशनल काम बताया और ईवीएम (EVM) देखने की मांग की।
उन्होंने चुनाव आयोग पर प्रूफ के साथ सवालों का जवाब न देने का आरोप लगाते हुए कहा बिहार में SIR के बाद वोटर लिस्ट में 1 लाख 22 हजार डुप्लीकेट फोटो छपी हैं। हरियाणा में एक ब्राजीलियन महिला की फोटो 22 बार वोटर लिस्ट पर छपी है। हमने हरियाणा और महाराष्ट्र में वोट चोरी साबित की।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार और चुनाव आयोग पर SIR के बहाने अंदर ही अंदर NRC (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) वाला काम करने का आरोप लगाया TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने SIR को 'वोट डिलीट करने का टूल' बताया और कहा कि चुनाव आयोग किसी व्यक्ति की नागरिकता तय करने की अथॉरिटी नहीं है।
राहुल गांधी के संगठन (RSS) का नाम लेने और तस्वीरों का जिक्र करने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोका। स्पीकर ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें गरिमा से बोलना चाहिए, अन्यथा सदन नहीं चलेगा।
नेता प्रतिपक्ष समय खराब न करें
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष विषय पर ही नहीं बोलेंगे, तो क्यों सबका समय खराब कर रहे हैं। इस हंगामे के बावजूद, राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है, और उनके पास अपने आरोपों के सबूत हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।