लखनऊ के अलीगंज में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग। पहली मंजिल से कूदने से कई छात्र घायल। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद, राहत और बचाव कार्य जारी।

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि बिल्डिंग में फंसे छात्रों और कर्मचारियों का निकलना मुश्किल हो गया। अपनी जान बचाने के लिए कई छात्र पहली मंजिल से नीचे कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में 14 की मौत होना बताया जा रहा है।
आग की लपटों से घिरे एक युवक ने जान बचाने के लिए खिड़की से छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह नीचे लगी लोहे की एक नुकीली ग्रिल पर जा गिरा। ग्रिल सीधे उसके पेट में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके विभिन्न तलों पर अलग-अलग संस्थान संचालित थे:
ग्राउंड फ्लोर: पेट शॉप और क्लीनिक।
पहली मंजिल: लर्निंग स्पेस (लाइब्रेरी)।
दूसरी मंजिल: हेड हॉपर स्टूडियोज (3D आर्ट आउटसोर्सिंग कंपनी)।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर बिल्डिंग के अंदर अभी भी 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
आग की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 9-10 गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मौके पर पहुँच गया है। फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य चला रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।
भारत और UAE के बीच रक्षा सहयोग मजबूत हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएई ब्रह्मोस मिसाइल और आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की योजना बना रहा है।
लखनऊ के अलीगंज में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग। पहली मंजिल से कूदने से कई छात्र घायल। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद, राहत और बचाव कार्य जारी।
पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने 2026 के लिए आज अपना पहला विकास-उन्मुख बजट पेश किया है, जिसमें युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर विशेष फोकस किया गया है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 5,000 रुपए की वृद्धि की गई है।
बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख का इनामी कुख्यात ललन सिंह उर्फ लल्लन देर रात सहारनपुर में यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर हुई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से 2 की मौत और 64 घायल। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जाँच के लिए समिति गठित की।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 6 दिनों की जाँच रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी। 150 संदिग्धों में से 25 पर कार्रवाई तय। चंपत राय और अनिल मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज। अब तक 2 करोड़ की रिकवरी।
भारतीय नौसेना में तीन स्वदेशी युद्धपोतों INS दूनागिरी, संशोधक और अग्रय को शामिल किया गया। जानें इनकी मारक क्षमता, तकनीकी खूबियां और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में इनका महत्व।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हुआ। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
बांग्लादेश के गैबांधा में भगवान राम की 81 फुट ऊंची मूर्ति निर्माण को कट्टरपंथियों की धमकी के बाद रोका गया। हजारों हिंदुओं ने ढाका में किया विरोध प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह