मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में सरदार सरोवर बांध परियोजना विवाद सुलझने, कर्मचारियों की पदोन्नति, हर जिले में IT पार्क और 'नमो हरित नगर योजना' सहित कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के भविष्य और विकास को गति देने वाले कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम तीन दशक से चले आ रहे सरदार सरोवर बांध परियोजना के वित्तीय विवाद का समाधान रहा। इसके साथ ही सरकार ने कर्मचारियों, युवाओं, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में बड़े बदलावों को हरी झंडी दी है।

मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच लंबे समय से चल रहे सरदार सरोवर परियोजना के वित्तीय विवाद का अंत हो गया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब इस परियोजना की 75 प्रतिशत लागत गुजरात सरकार वहन करेगी, जबकि मध्य प्रदेश सरकार अपने हिस्से के रूप में 217 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। इस निर्णय से राज्य की एक पुरानी बड़ी बाधा दूर हो गई है।
प्रदेश में करीब दस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पदोन्नति प्रक्रिया फिर से शुरू हो रही है। कैबिनेट में इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र कर्मचारी इससे वंचित न रहे।
प्रदेश की औद्योगिक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार ने डेटा सेंटर के उन्नयन हेतु 800 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। साथ ही, एमएसएमई विभाग के तहत अब राज्य के हर जिले में छोटे-छोटे आईटी पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और आईटी कंपनियों को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
नगरीय विकास को नई दिशा देते हुए 'नमो हरित नगर योजना' को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत अगले पाँच वर्षों में 100 करोड़ रुपये की लागत से शहर-शहर 'नगर वन' विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा, उज्जैन के डोंगला स्थित खगोलीय वेधशाला के विकास के लिए 39 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जो प्रदेश में विज्ञान और पर्यटन को बढ़ावा देंगे।
कैबिनेट ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सीधी भर्ती का निर्णय लिया है। वहीं, 'स्वामित्व योजना' के तहत रजिस्ट्री पर पंचायत उपकर को राज्य सरकार द्वारा वहन करने का फैसला किया गया है, जिससे लगभग 48 लाख लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, मेधावी छात्रों के लिए स्कूटी वितरण योजना जारी रहेगी और समर्थन मूल्य पर खरीदे गए अतिरिक्त अनाज का निपटान ई-ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा।
यह भी पढ़े...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।