मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi) में जमोड़ी के काशीहवा गांव में शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर बंद 3 मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों ने फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।

सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीहवा से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर एक कच्चे मकान में अचानक लगी भीषण आग की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाई वोल्टेज तार में अचानक स्पार्किंग हुई। चिंगारी पास ही रखे बांस पर गिरी, जिससे वहां तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त घर बाहर से बंद था, जिसके कारण अंदर मौजूद तीनों मासूम बच्चे बाहर नहीं निकल सके और उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
इस भीषण अग्निकांड में रामरतन साकेत के तीन बच्चों— डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और एक 3 वर्षीय मासूम की जान चली गई। पीड़ित पिता रामरतन ने रोते हुए बताया मैं मजदूरी के लिए सीधी शहर गया हुआ था और बच्चों की मां राशन लेने के लिए दुकान गई थी। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने मुझे फोन पर घर में आग लगने की सूचना दी। जब तक मैं भागकर मौके पर पहुंचा, तब तक मेरा पूरा आशियाना और मेरे बच्चे जलकर राख हो चुके थे।" ग्रामीणों का कहना है कि मां बच्चों को घर के अंदर छोड़कर बाहर से ताला लगाकर राशन लेने गई थी, जो उनके लिए काल बन गया।
घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका सीधा आरोप है कि पुलिस और संबंधित विभाग को तुरंत सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर समय से नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दमकल की गाड़ी वक्त पर आ जाती, तो शायद मासूमों की जान बचाई जा सकती थी। जब तक फायर ब्रिगेड आई, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।
हादसे की खबर मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा। सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और घटना की विस्तृत जानकारी ली।
दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, जमोड़ी थाना प्रभारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।