मैहर में वित्तीय अनियमितता पर प्राचार्यों के निलंबन की कार्रवाई तेज, जबकि रीवा में 28 लाख के घोटाले पर अब तक कोई ठोस एक्शन नहीं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मैहर में लाखों रुपए की वित्तीय अनियमितता की गई। इस मामले में मैहर कलेक्टर ने जांच कराई और जांच प्रतिवेदन के आधार पर अब धड़ाधड़ कार्रवाई हो रही है। जेडी ने 6 प्राचार्याें को निलंबित कर दिया। वहीं कमिश्नर ने दे से ही सही 7 प्राचार्र्यों के निलंबन आदेश जारी कर दिए लेकिन रीवा में हुए 28 लाख के घोटाले में किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जा रहा है। जांच प्रतिवेदन में डीईओ सहित एपीसी, रमसा प्रभारी और लेखा अधिकारी दोषी पाए गए हैं। तीन प्राचार्य की भी संलिप्तता मिली है। जांच प्रतिवेदन कमिश्नर को भेज दिया गया लेकिन एक्शन नहीं हुआ।
आपको बता दें कि मैहर जिला में स्कूलों को लघु निर्माण कार्य, पार्किंग शेड एवं साइकिल स्टैण्ड के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की राशि स्कूलों को मिली थी। स्कूलों में कार्य कराने के बाद राशि भुगतान की जिम्मेदारी स्कूलों के एसएमडीसी को प्रदान की गई थी। इसमें प्राचार्यों ने बिना काम के ही ठेका कंपनियों को लाखों रुपए का नियम विरुद्ध भुगतान कर दिया। इस मामले में मैहर कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित की थी। जांच में कई प्राचार्य और बीईओ की संलिप्तता मिली। जांच प्रतिवेदन पर कार्रवाई के लिए सीईओ जिला पंचायत, डीईओ, जेडी लोक शिक्षण रीवा और कमिश्नर के पास फाइलें भेजी गर्इं। सबसे पहले रामनगर बीईओ पर गाज गिरी। इसके बाद जेडी ने 6 प्राचार्यों को निलंबित किया। कई दिनों से कार्रवाई की फाइल कमिश्नर रीवा संभाग के पास लंबित रही। कमिश्नर ने भी अंतत: 7 प्राचार्यों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। रीवा को छोड़ कर सतना और मैहर में धड़ाधड़ कार्रवाईयां हो रही हैं लेकिन यहां के अधिकारियों और प्राचार्यों पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जा रहा है।
कमिश्नर ने 6 प्राचार्यों को किया निलंबित
कमिश्नर रीवा संभाग रीवा बीएस जामोद ने मैहर में किए गए वित्तीय अनियमितता मामले में 6 प्राचार्यों को निलंबित किया है। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलवार गुजारा विकासखंड रामनगर के प्राचार्य शिवलाल वैस, हर्रई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सियंबर सिंह, लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला प्रभारी प्राचार्य शाउमावि देवदहा, श्रवण सिंह, प्राचार्य शाउमावि कंदवारी, रामलखन रावत प्राचार्य शाउमावि देवराजनगर, मथुरा प्रसाद वर्मा प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल गोविंदपुर को निलंबित किया गया है।
किस पर कितनी राशि के वित्तीय अनियमितता का आरोप
जिन प्राचार्यों को निलंबित किया गया है। उन पर लाखों रुपए के वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। जाचं में इसकी पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई है। मथुरा प्रसाद ने 23 लाख 40 हजार,प्राचार्य गुलजार सिंह न 24 लाख 94 हजार 490 रुपए, रामलखन रावत प्रभारी प्राचार्य ने 24 लाख 95 हजार, श्रवण सिंह प्राचार्य ने 23 लाख 60 हजार, लक्ष्मण प्रसाद ने 24 लाख 95 हजार, सियंब सिंह ने 22 लाख 30 हजार और शिवलाल वैस ने 24 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता की। नियमों का पालन किया बिना ही बिना कार्य के ठेका कंपनियों को भुगतान कर दिय गया था। इसी मामले में मैहर कलेक्टर ने जांच कराई थी।
28 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता की गई
रीवा में भी स्कूलों की मरम्मत, पुताई के लिए 50 लाख रुपए की राशि अनुरक्षण मद में आई थी। इसके अलावा एक्सीलेंस स्कूल के लिए अलग से 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। इन राशि से हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में रंगाई, पुताई और मरम्मत का काम किया जाना था। इस राशि का प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों और लेखाअधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलकर बंदरबांट कर लिया। फर्जी बिल से राशि का भुगतान कर दिया गया। तीन प्राचार्यों ने काम अधूरा होने पर भी कार्य पूर्णता का प्रमाण पत्र दे दिया। जांच में सभी फंस रहे हैं। जेडी ने जांच कराने के बाद प्रतिवेदन कमिश्नर के पास भेज दिया है। अब तक इस पर कोई एक्शन नहीं हुुआ है।
इनकी मिली है संलिप्तता
इस पूरे फर्जीवाड़ा में डीईओ रामराज मिश्रा, तत्कालीन रमसा प्रभारी नवीन श्रीवास्तव, एपीसी सुधाकर तिवारी, लेखाअधिकारी और वर्तमान में सहायक संचालक कोष एवं लेखा पुष्पा पुसाम की भूमिका संदिग्ध रही। इनके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव कमिश्नर के पास भेजा गया है। इसके अलावा गुढ़ पीएमश्री स्कूल, खैरा स्कूल और दुआरी स्कूल प्राचार्य के खिलाफ भी प्रस्ताव कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
सतना में भी हो चुकी है एफआईआर
रीवा जैसा फर्जीवाड़ा ठेकेदार ने सतना में भी करने की कोशिश की थी। ठेकेदार सत्यव्रत तिवारी ने बिना स्कूलों में काम कराए ही डीईओ कार्यालय में बिल लगा दिया था। जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। इसके बाद तत्कालीन डीईओ ने सिटी कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया था। लिपिक ने ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ठेकेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।