मैहर-बेला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार जीप डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक और 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए। एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नेशनल हाइवे- 30 बेला-मैहर सड़क मार्ग पर गुरूवार की रात तेज रफ्तार जीप डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। रफ्तार तेज होने की वजह से जीप कई मीटर तक घसीटती चली गई। इसके बाद जीप सड़क से नीचे उतरकर खाई में गिर गई। हादसे में जीप चालक के अलावा 8 वर्ष की बालिका की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल मैहर लाया गया।
दर्शन के बाद जाना था स्टेशन
इस संबंध में टीआई मैहर अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि अमरपाटन के विवेक नगर निवासी पटेल परिवार के सदस्य सचेत पटेल को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए जीप में सवार होकर अमरपाटन से मैहर के लिए रवाना हुए। उनका इरादा था कि समय से पहुंचने पर स्टेशन जाने के पहले इच्छापूर्ति मंदिर में दर्शन करना है। रास्ते में पहाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार जीप का नियंत्रण चालक से हट गया लिहाजा जीप अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। रफ्तार तेज होने के कारण जीप तकरीबन 80 फिट तक घसीटती चली गई। इसके बाद जीप सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त जीप में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस वाहन और एम्बूलेंस से सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया।
महिला की तबियत गंभीर
मैहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे में रीतू पटेल पति भूपेन्द्र पटेल 25 वर्ष निवासी इटमा, हिमांशु पटेल पिता मुन्नालाल पटेल 19वर्ष निवासी अमरपाटन, अमित दाहिया, दिन्नू दाहिया, सुभद्रा पटेल, कल्पना पटेल पति उमेश पटेल, सचेत पटेल पिता प्रभुदयाल पटेल और दो वर्ष की एक बालिका को चोट आई है। सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर लाया गया है। एक महिला की तबियत गंभीर बताई गई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।