मैहर जिले में उफनते बरसाती नाले का रपटा पार करने की कोशिश में बाइक समेत युवक और उसके दो भांजे बह गए। करीब 20 घंटे चले रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद हुए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रपटे के ऊपर पानी का तेज बहाव था, बावजूद इसके युवक ने रपटा पार करने का प्रयास किया। पानी के तेज बहाव में बाइक समेत युवक और उसके दो भांजे बरसाती नाले में बह गए। रविवार की सुबह बाइक नाले में पड़ी मिली। इसके बाद रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने 20 घंटे की कोशिश के बाद बरसाती नाले में बहे मामा और उसके दो भांजों का शव तलाशा। तीनोें के शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखवाया गया है।
नाले के पास मिली बाइक तब शुरू हुई खोज
देर रात तक अंकुल अपने दोनों भांजों को लेकर बहन के गांव तेंदुहटी पहुंचा। तब चिंतित परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल लिया लेकिन मोबाइल पर सम्पर्क नही हुआ। चिंतित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार को सुबह होते ही परिजनों ने अंकुल, सार्थक और विराज की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान आमाडाड़ी नाले के पास अंकुल की बाइक पानी में पड़ी मिली। पानी में बाइक मिलने पर आशंका हुई कि संभवत: तीनों हादसे का शिकार हो गए। सूचना दिए जाने पर मैहर देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह, तहसीलदार आरडी साकेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सतना, रीवा और मैहर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
जाम लगाया, पुलिस ने की धक्का-मुक्की
बरसाती नाले में डूबे युवक और उसके दोनों भांजों की तलाश में पुलिस और प्रशासन की टीम जुटी हुई थी तभी कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नादन देहात थाना के सामने नेशनल हाइवे- 30 पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हाइवे जाम करने वाले ग्रामीणों ने सीएसपी और पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की कर स्थिति बिगाड़ने का प्रयास किया। हालांकि सीएसपी और पुलिस बल ने सयंम का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित करने परिजनों से बातचीत कर जाम खुलवा कर हाइवे बहाल करवाया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि घटना दु:खद है, लेकिन घटना की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा यातायात बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। जाम के कारण हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। घटना की आड़ में हाइवे पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाम लगाने वालों पर अपराध दर्ज किया जाएगा।
रपटा पार करने के प्रयास में हुआ हादसा
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमरपाटन थानान्तर्गत खरमसेड़ा निवासी अंकुल कुशवाहा पिता रामकरण कुशवाहा 19वर्ष की बहन की ससुराल नादन देहात थाना क्षेत्र के तेंदुहटी गांव में है। अंकुल की बहन की बेटी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अंकुल अपने भांजों सार्थक कुशवाहा पिता गजाधर कुशवाहा 7वर्ष और विराज कुशवाहा पिता गजाधर कुशवाहा 5 वर्ष दोनों निवासी भड़री हाल निवास जुड़मनिया को लेकर बाइक से शनिवार की रात बहन के गांव तेंदुहटी के लिए निकला। बताया गया कि शनिवार की रात दस बजे के करीब अंकुल भांजों के साथ नादन देहात थाना के जूरा गांव से आगे खरमसेड़ा नाले के पास पहुंचा। पिछले दिनो ंहुई बारिश की वजह से बरसाती नाला उफान पर था। रपटे के ऊपर से पानी बह रहा था। बावजूद इसके अंकुल ने बाइक में भांजों को बैठाकर रपटा पार करने का प्रयास किया लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण अंकुल का नियंत्रण बाइक से हट गया और वह भांजों एवं बाइक समेत बहकर बरसाती नाले में गिर गया।
पहले 13 घंटे बाद विराज का शव मिला
पुलिस व प्रशासन के द्वारा तीन जिलों की एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू आॅपरेशन के लिए बुलाया गया। टीम ने मोटरवोट के जरिए उफनाते नाले में उतर कर रेसक्यू शुरू किया। पानी के तेज बहाव के कारण रेसक्यू टीम में शामिल जवानों और गोताखोरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नादन देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि घटना के 13 घ्ांटे बाद रेक्सयू टीम ने सबसे पहले पांच वर्षीय विराज का शव तलाशा। शाम चार बजे के करीब विराज के बड़े भाई सार्थक का शव गोताखोरों ने खोज निकाला। देर शाम रेस्क्यू टीम को अंकुल का शव रपटे से तकरीबन 100 मीटर दूर फंसा मिला। तीनों का शव देखकर परिजन बदहवास हो गए और उनमें चीख- पुकार मच गई। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। तीनों के शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखवाया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।