मैहर जिले की महेदर उचित मूल्य दुकान में पीओएस रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला। जांच में बड़ी मात्रा में खाद्यान्न गायब पाए जाने पर प्रशासन ने विक्रेता पर 9.80 लाख रुपए की वसूली के आदेश जारी किए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक बार फिर बड़ी अनियमितता उजागर हुई है। महेदर की शासकीय उचित मूल्य दुकान में पीओएस मशीन में खाद्यान्न का पूरा स्टॉक दर्ज मिला, लेकिन मौके पर जांच करने पर भारी मात्रा में राशन गायब पाया गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित विक्रेता शारदा प्रसाद तिवारी के खिलाफ 9 लाख 80 हजार 525 रुपए की वसूली निकाल दी है। विक्रेता को सात दिवस के भीतर राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार महेदर की शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन पहले बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति घुनवारा द्वारा किया जा रहा था। राशन वितरण और स्टॉक को लेकर लगातार शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने दुकान को निलंबित कर दिया। इसके बाद 1 मई 2026 से दुकान का संचालन कान्हा आजीविका स्व-सहायता समूह मतवारा को सौंप दिया गया।
प्रभार हस्तांतरण में खुली गड़बड़ी
दुकान का प्रभार नए स्व-सहायता समूह को सौंपते समय पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और दुकान में उपलब्ध वास्तविक खाद्यान्न का मिलान कराया गया। इसी दौरान बड़ा अंतर सामने आया। जांच में पाया गया कि रिकॉर्ड में दर्ज खाद्यान्न दुकान में भौतिक रूप से उपलब्ध ही नहीं था। जांच में 121 क्विंटल गेहूं, 157 क्विंटल चावल, 0.82 क्विंटल शक्कर और 4.39 क्विंटल नमक कम पाया गया। खाद्यान्न की इतनी बड़ी मात्रा गायब मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बाजार मूल्य के आधार पर निकाली गई वसूली
एसडीएम दिव्या पटेल ने खाद्यान्न की कमी का बाजार मूल्य के आधार पर आकलन कराया। जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित विक्रेता शारदा प्रसाद तिवारी के खिलाफ 9 लाख 80 हजार 525 रुपए की वसूली के आदेश जारी किए गए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं होने पर आगे की राजस्व व कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।