मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिला के रामनगर विकासखंड अंर्तगत शासकीय प्राथमिक शाला अमुआटोला में बदहाल शैक्षणिक व्यवस्था सामने आने के बाद शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक समयलाल कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर विद्यालय में नशे की हालत में आने, गंदगी करने और बच्चों से सफाई कराने जैसे गंभीर आरोप भी लगे थे। बताया गया कि शासकीय प्राथमिक शाला अमुआटोला, संकुल केंद्र शासकीय उमावि मिरगौती का संकुल प्राचार्य द्वारा 7 अगस्त को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सामने आया कि कक्षा पहली से पांचवीं तक विद्यालय में महज 5 विद्यार्थी दर्ज हैं, लेकिन निरीक्षण के दौरान एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। छात्र उपस्थिति पंजी भी अपूर्ण पाई गई और अगस्त माह में कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के नाम तक दर्ज नहीं किए गए थे।
विद्यालय में मिली गंदगी, अध्यापन कार्य भी बंद & निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने की बात सामने आई। वहीं ग्रामवासियों ने शिकायत की कि शिक्षक समयलाल कोल विद्यालय में नशे की हालत में आते हैं और संस्था में ही गंदगी करते हैं। आरोप यह भी है कि शिक्षक बच्चों से सफाई करवाते हैं तथा विद्यालय में अध्यापन कार्य भी बंद है। संकुल प्राचार्य ने निरीक्षण के बाद स्थिति को अत्यंत खराब बताते हुए प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा।
इधर निलंबित प्रधानाध्यापक के खिलाफ रामनगर पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमुआ टोला में पदस्थ निलंबित शिक्षक के खिलाफ स्कूल में शराब का सेवन करने और पान-गुटखा व तंबाकू खाकर विद्यालय कक्ष में गंदगी फैलाने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिरगौती के संकुल प्रभारी प्राचार्य रमेश कुमार पटेल की लिखित शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
बीएनएस और बाल संरक्षण कानून की धाराओं में मामला
पुलिसके अनुसार, आवेदन के आधार पर आरोपी शिक्षक समयलाल कोल के खिलाफ बीएनएस की धारा 146 और बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम, 2015 की धारा 75(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
आचरण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
संकुल प्राचार्य द्वारा शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 8 अगस्त तक जवाब प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, लेकिन संबंधित शिक्षक द्वारा निर्धारित समय तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षक का कृत्य शिक्षकीय आचरण के विपरीत है और यह मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। इसके चलते मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत समयलाल कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मैहर निर्धारित किया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। साथ ही संकुल प्राचार्य को विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।
सतना जिला अस्पताल की मर्चुरी में कंकाल के पोस्टमार्टम के दौरान दो स्कूली छात्राओं की मौजूदगी का मामला सामने आया। मेडिकल कॉलेज डीन ने पोस्टमार्टम विभागाध्यक्ष को नोटिस देकर पूरी प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा।