जयंत क्षेत्र के मीना बाजार प्रदर्शनी मेले में सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी पाई गई है। फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड और पानी-टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाओं के बिना यह मेला जनस्वास्थ्य और जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है। प्रशासनिक लापरवाही और नियमों की अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जयंत क्षेत्र में लग रहे मेला में यदि घूमने जा रहे हैं तो अपनी सुरक्षा का खुद इंतजाम रखें। क्योंकि मेले में फायर सेफ्टी से लेकर यदि कोई झूलते वक्त चोटिल होता है तो तत्काल राहत देने के लिए फर्स्ट एड तक का इंतजाम नहीं है। वहीं इमरजेंसी के लिए एक भी अतिरिक्त रास्ता नहीं बनाया गया है। ताकि आपातकालीन सुविधा मिल सके। जयंत क्षेत्र के एनसीएल दुर्गा मंडप के समीप मैदान में मीना बाजार प्रदर्शनी मेला बिना किसी सुरक्षा मापदंडों को देखे लगाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। यहां इमरजेंसी इवैक्यूएशन प्लान को दरकिनार करने जैसी बातें सामने आ रही हैं। जो आपातकालीन परिस्थिति में सभी को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए जरूरी है। इसके अलावा शासन के निर्देश के विपरीत 45 डेसिबेल ध्वनि से अधिक के लाउडस्पीकर का खुलेआम उपयोग कोलाहल नियंत्रण कानून का उल्लंघन है। मनोरंजन, व्यापार, स्वास्थ्य सहित आम जनता के लिए पीने के पानी और निस्तार के लिए बाथरुम और टॉयलेट की व्यवस्था होती है। वर्तमान में संचालित मीना बाजार में न तो नि:शुल्क पानी की सुविधा है और ना ही टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। मेला स्थल के पास प्रतिदिन नालियों से निकल रही गंदगी सूखकर ढेर हो रही है। ऐसे में जन स्वास्थ्य के साथ हो रहे खुलेआम इस खिलवाड़ को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई प्रयास या पहल नहीं किया जा रहा है। खाद्य सामग्री बनाने के लिए कामर्शियल की जगह घरेलू सिलिंडर का उपयोग नियमों को ताक में रख कर किया जा रहा है। मीना बाजार में ड्रैगन व जिएंट व्हील जैसे झूले भी मेले में लाए गए हैं। जिसमें 40-50 आदमी झूलते दिखते हैं। इन सभी झूलों में कोई भी सुरक्षा के उपकरण नहीं लगाए गए हैं। मीना बाजार के संचालन के लिए रात्रि 10 बजे तक का समय है परंतु रात्रि 10 बजे के बाद भी मीना बाजार बेखौफ संचालित होगा। इस संबंध में नगर निगम के राजस्व अधिकारी आरपी बैस ने कहा कि जांच करेंगे। निर्धारित मानक का पालन नहीं किया जा रहा है तो नोटिस जारी किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।