फिरोजाबाद में RSS प्रमुख मोहन भागवत की शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की खबर। पत्थर सीधे उनके E-1 कोच की खिड़की पर लगा। मोहन भागवत सुरक्षित हैं, टूंडला जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ाई गई और सर्च ऑपरेशन जारी है।

फिरोजाबाद: स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत की सुरक्षा में गुरुवार शाम एक बड़ी चूक सामने आई। कानपुर से नई दिल्ली जा रहे संघ प्रमुख की शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर फिरोजाबाद के पास अज्ञात उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। पत्थर सीधे उसी कोच की खिड़की पर लगा जिसमें मोहन भागवत बैठे थे, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में संघ प्रमुख पूरी तरह सुरक्षित रहे।
मोहन भागवत शताब्दी एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास के E-1 कोच में सफर कर रहे थे। गुरुवार शाम जब ट्रेन मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेल खंड के बीच से गुजर रही थी, तभी अचानक उनकी बोगी को निशाना बनाकर पत्थर फेंके गए। घटना के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन को बीच रास्ते में कहीं भी नहीं रोका गया और सीधे टूंडला जंक्शन के लिए रवाना किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ टूंडला जंक्शन पर मुस्तैद हो गए। शाम 7:34 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस टूंडला जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर रुकी, सुरक्षा घेरा बेहद सख्त कर दिया गया। सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को शाम 7:41 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। फिलहाल, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमें मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेल खंड के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
इस घटना से पहले, गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत कानपुर के पूर्व भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी की बड़ी बेटी नीतू सिंह की बेटी (वसुंधरा) के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। वसुंधरा और यश की शादी 21 जून को होने वाली है।
कार्यक्रम में कुछ समय रुकने के बाद भागवत दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इस वीआईपी समारोह में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, यूपी सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, योगेंद्र उपाध्याय और भूपेंद्र चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे, जिसके चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नीतू सिंह का परिवार लंबे समय से संघ से जुड़ा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।