सतना जिले में जिला गौपालन, पशुधन संवर्धन, पशु क्रूरता निवारण और पशु कल्याण समितियों की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि हर माह ब्लॉकवार गौशालाओं का रैंडम निरीक्षण होगा। जिले की 59 गौशालाओं में 15 हजार से अधिक गौवंश हैं जिनकी गिनती ऐप से सत्यापित होती है। सर्दियों में पशुओं की सुरक्षा, शेड प्रबंधन, खाद्य व्यवस्था और गौशाला स्वावलंबन पर विशेष निर्देश दिए गए। पशु कल्याण समिति की आय-व्यय रिपोर्ट और उपकरण खरीद को भी मंजूरी मिली।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति और जिला पशु कल्याण समिति की संपन्न संयुक्त बैठक में सर्दियों के मौसम में गौशाला के पशुओं का रख-रखाव उचित स्वरूप में किये जाने के निर्देश दिये गए।
गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने और उसकी आय बढ़ाने के संबंध में सुझाव लेकर चर्चा भी की गई। जिला गौपालन एवं संवर्धन समिति की बैठक में बताया गया कि सतना जिले में अशासकीय पंजीकृत गौशालाओं और मुख्यमंत्री गौसेवा योजना में स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित कुल गौशालाओं की संख्या 59 है। जिनमें 15 हजार 35 गौवंशीय पशु रखे गये हैं। जिनकी गिनती और सत्यापन ऐप के माध्यम से किया जाता है। समिति की बैठक में शाम के समय गौशालाओं का रेंडम चेकिंग कराने 5 ब्लाक में प्रतिमाह कम से कम 5-5 गौशालाओं का रेण्डम आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। गौशालाओं में सर्दी के मौसम में पशुओं को शीत से बचाने के प्रबंध और टीन शेड पर चारा या पराली बिछाने की सलाह दी गई। ललिताम्बा रमपुरवा धाम की गौशाला के संचालक रविशंकर पाठक ने बताया कि उचेहरा की इस गौशाला में लगभग 3 हजार गौवंशीय पशु है। रमपुरवा की गौशाला में निर्मित गौ काष्ठ का उपयोग छात्रावासों में ईधन के रूप में हो रहा है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. ए.पी. सिंह, एसडीओ फारेस्ट अभिषेक तिवारी, सहायक संचालक कृषि राम सिंह बागरी, डॉ. गुप्ता, डॉ. महेन्द्र वर्मा, डॉ. अंकित निगम, अशासकीय सदस्य रविशंकर पाठक, डॉ. अमित सिंह, मीरा कुमारी पासी, रामकुशल पांडेय, वीरेन्द्र सक्सेना, रोहित पांडेय, अजीज अहमद कुरैशी, संदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।
दी गई आय- व्यय की जानकारी
पशु कू्ररता निवारण समिति की बैठक में बताया गया कि सूचना प्राप्त होने पर पीड़ित पशु के बचाव और उपचार के लिए पशु कल्याण समिति की ओर से एम्बुलेंस और चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती है। इन कार्यो में होने वाले व्यय को पशु कल्याण समिति से वहन किया जाता है। जिला पशु कल्याण समिति की बैठक में आय-व्यय की जानकारी में बताया कि वर्ष 2023-24 में 30 अगस्त तक समिति के पास 55 लाख 70 हजार 220 रुपए शेष थे। वर्ष 2024-25 में 31 मार्च तक विभिन्न स्त्रोतों से 1 करोड़ 8 लाख 64 हजार 749 रुपए की आय हुई। इस दौरान 16 लाख 64 हजार 904 रुपए की राशि खर्च की गई। वर्तमान में 9 सितम्बर तक समिति के खाते में 60 लाख 98 हजार 789 रुपए की राशि शेष रही। जिला पशु कल्याण समिति की बैठक में पशुओं में टैगिंग कार्य के लिए 100 नग टैग मशीन, वाटर व्यूरी फायर, जिला पाली क्लीनिक सतना के लिए डिजिटल रेडियो ग्राफ्स सिस्टम खरीदने, कार्यालय के लिए 5 आलमारी, पशु पालन प्रशिक्षण संस्थान के लिए 50 नग फाइबर कुर्सी खरीदने के कार्य का अनुमोदन दिया गया। इसके अलावा प्रोजेक्टर की आवश्यकता के मद्देनजर इसे भी खरीदने का निर्णय लिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।