मध्यप्रदेश विधानसभा में 13,474 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित। विपक्ष ने कर्ज वृद्धि और योजनाओं की धीमी रफ्तार पर सवाल उठाए, जबकि सरकार ने विकास मॉडल का बचाव किया।

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन 13,474 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट चर्चा के बाद पास हो गया। विपक्ष ने इसे कर्ज आधारित बजट बताते हुए सरकार पर वित्तीय अव्यवस्था और योजनाओं की धीमी प्रगति के आरोप लगाए। वहीं सरकार ने जवाब दिया कि विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा और पूंजीगत निवेश को प्राथमिकता दी जा रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कुल कर्ज में 130% की बढ़त हुई है और सरकार अपेक्षा से अधिक ब्याज दर पर ऋण ले रही है, जबकि अन्य राज्य कम दरों पर कर्ज प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन में ठेकेदारों की ब्लैकलिस्टिंग, धनाभाव से ठप पड़ी योजनाओं और 5 करोड़ की विधायक निधि के मुद्दे को भी उठाया।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार कर्ज का उपयोग राजस्व व्यय में नहीं बल्कि पूंजीगत परियोजनाओं और योजनाओं में कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली बहना, भावांतर और उपार्जन जैसी योजनाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके शासन में कर्ज का उपयोग वेतन बांटने में किया गया, जबकि वर्तमान सरकार नियमों का पालन करते हुए समय पर ब्याज चुका रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चर्चा के समापन पर विपक्ष की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विकास के मुद्दों पर सदन एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने हाल ही में तीन चीते जंगल में छोड़कर वन संरक्षण में अहम उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने भावांतर योजना, पर्यटन विकास और ‘शिकारा सुविधा’ जैसी पहलों को राज्य की प्रगति का संकेत बताया। सीएम ने कहा कि अनुपूरक बजट मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सिंघार ने जवाबी टिप्पणी में कहा कि यह बजट जनता की जरूरतों से दूर है और सरकार कर्ज उन्मुख नीति पर चल रही है। उन्होंने जेट विमान, मुख्यमंत्री निवास व्यय, निवेश समिट और जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि भ्रष्टाचार के कारण केंद्र ने फंड रोक दिए हैं और 8% ब्याज पर ऋण लेना वित्तीय स्थिति पर सवाल खड़ा करता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।