देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट यात्री सुविधाओं के मामले में एक बार फिर देश के शीर्ष 10 हवाई अड्डों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। हालांकि कभी देश में नंबर-1 रहने वाला यह एयरपोर्ट शीर्ष स्थानों को हासिल करने में अब भी पीछे दिख रहा है।

स्टाफ के रवैये पर उठीं उंगलियां, फिर भी टॉप-10 में बनाई जगह
वाई-फाई और दुकानों की दरों ने बचाई इंदौर एयरपोर्ट की साख
अप्रैल से जून की एएसक्यू सर्वे रिपोर्ट में इंदौर को 9वीं रैंक मिली
कम अंक मिलने के बावजूद रैंकिंग में 4 स्थान का हुआ सुधार
इंदौर। स्टार समाचार वेब
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट यात्री सुविधाओं के मामले में एक बार फिर देश के शीर्ष 10 हवाई अड्डों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा जारी 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) की एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर एयरपोर्ट 4.88 रेटिंग अंकों के साथ देश में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में इंदौर एयरपोर्ट फिसलकर 13वें पायदान पर चला गया था। इस बार मात्र 0.01 अंक के मामूली सुधार के साथ इंदौर एयरपोर्ट ने 4 स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में वापसी की है। हालांकि कभी देश में नंबर-1 रहने वाला यह एयरपोर्ट शीर्ष स्थानों को हासिल करने में अब भी पीछे दिख रहा है।
| रैंकिंग | एयरपोर्ट का नाम | एएसक्यू अंक (5 में से) |
| 1 | पुणे (Pune) | 4.97 |
| 2 | रायपुर (Raipur) | 4.93 |
| 3 | पटना (Patna) | 4.92 |
| 4 | वाराणसी (Varanasi) | 4.91 |
| 5 | देहरादून (Dehradun) | 4.90 |
| 9 | इंदौर (Indore) | 4.88 |
25 पैरामीटर्स पर मिले कम अंक
एएसक्यू सर्वे में हवाई अड्डों पर कुल 31 पैरामीटर्स पर यात्रियों से फीडबैक लिया जाता है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इंदौर एयरपोर्ट को इस सर्वे में 25 पैरामीटर्स पर यात्रियों द्वारा कम अंक दिए गए। इसके बावजूद अन्य प्रतिस्पर्धी एयरपोर्ट्स के मुकाबले इंदौर की समग्र रैंकिंग में 4 स्थानों का सुधार देखने को मिला। वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में इंदौर 12वें स्थान पर था। वहीं वर्ष 2025 की ओवरआॅल वार्षिक रैंकिंग में इंदौर एयरपोर्ट देश में तीसरे स्थान पर रहा था।
स्टाफ का व्यवहार पड़ा भारी
सर्वे में यात्रियों की सबसे बड़ी नाराजगी एयरपोर्ट स्टाफ के रवैये को लेकर सामने आई। एयरपोर्ट स्टाफ की शिष्टता से यात्री खुश नजर नहीं आए और इसके लिए कम अंक दिए। सुरक्षा स्क्रीनिंग और चेक-इन प्रक्रिया की धीमी गति पर भी असंतोष दर्ज कराया गया। कैफे, रेस्टोरेंट की सुविधाओं की गुणवत्ता तथा सफाई व्यवस्था को लेकर भी रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई।
एसीआई करता है सर्वे
एएसक्यू सर्वे एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा किया जाता है, जिसमें सालाना 18 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही वाले एयरपोर्ट शामिल किए जाते हैं। इसमें भारत के 16 एयरपोर्ट शामिल हुए। प्रत्येक तिमाही में यात्री सुविधाओं को लेकर 31 पैरामीटर पर सर्वे एसीआई द्वारा किया जाता है। सभी पैरामीटर पर कुल पांच अंक दिए जाते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।