ग्रीष्माकलीन मूंग की खरीदी का कोटा बढ़ाने, खाद की ई-टोकन व्यवस्था को समाप्त करने और दस घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति जैसी विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल में डेरा जमाकर बैठे किसानों से बात कर समाधान निकालने का जिम्मा राज्य सरकार ने चार मंत्रियों को दिया है।

मंत्री कंषाना,राकेश सिंह, सारंग व कृष्णा गौर को जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया
रोशनपुरा-पॉलिटेक्निक मार्ग पर ट्रकों को खड़ा कर बैरिकेडिंग
सीएम हाउस के रास्ते पर कड़ी सुरक्षा, बैरिकेड्स- बसें तैनात

भोपाल। स्टार समाचार वेब
ग्रीष्माकलीन मूंग की खरीदी का कोटा बढ़ाने, खाद की ई-टोकन व्यवस्था को समाप्त करने और दस घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति जैसी विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल में डेरा जमाकर बैठे किसानों से बात कर समाधान निकालने का जिम्मा राज्य सरकार ने चार मंत्रियों को दिया है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और ओबीसी कल्याण मंत्री कृष्णा गौर को जिम्मेदारी दी है। ये किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। दरअसल, बाघ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को हमने कृषि मंत्री को भेजा था। आज भी मंत्रियों और अधिकरियों का दल संवाद करेगा। सरकार सदैव किसानों के सकारात्मक सुझावों के साथ खड़ी है, लेकिन जनता को कष्ट न हो, इसकी भी चिंता करना चाहिए। समस्या का समाधान संवाद से निकालते हैं। जब हम जनता की बेहतरी की बात कर रहे हैं तो सब मिलकर किसानों की बेहतरी की बात भी करेंगे।

कांग्रेस ने कहा-किसानों की नहीं सुन रही सरकार
उधर, किसान आंदोलन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कृषि मंत्री को संबोधित करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि डरो मत, किसानों की सुनवाई करो। किसानों की आवाज को राजनीति कहना सबसे आसान बहाना है, लेकिन उनकी पीड़ा सुनना सरकार की बुनियादी जिम्मेदारी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हर मांग का समर्थन भी करती है।
कृषि मंत्री बोले-राजनीति नहीं करे कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस किसानों की आड़ में राजनीति न करें। किसानों को भड़काकर भोपाल शहर को अस्त-व्यस्त करने का प्रयत्न कर रहे हैं, आप इसमें सफल नहीं होंगे। मध्य प्रदेश सरकार का दरवाजा किसानों के हित के लिए सदैव खुला है। कांग्रेस को किसानों के साथ छल नहीं करने देंगे। समस्या का समाधान संवाद से होता है, विवाद से नहीं। हमारी सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। किसानों की आय बढ़ाने के कार्य प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे हैं।
किसान अर्धनग्न होकर कर रहे प्रदर्शन
मांगें पूरी नहीं होने से नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अर्धनग्न होकर अपनी कमीज और बनियान उतार दी। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। इसी के विरोध में उन्होंने यह अनोखा प्रदर्शन किया। किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करे।
नर्मदापुरम रोड पर बढ़ने लगी किसानों की भीड़
भोपाल में बुधवार दोपहर नर्मदापुरम रोड पर काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च के सामने किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह के मुकाबले दोपहर मौके पर अधिक किसान पहुंच गए। पुलिस ने नर्मदापुरम रोड पर बैरिकेडिंग कर किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। किसानों का कहना है कि कई साथियों को रास्ते में रोक दिया गया, जिसके चलते वे ट्रेन से भोपाल पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भी किसान आंदोलन स्थल की ओर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: भोपाल बना अखाड़ा... किसान आंदोलन के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित, जगह-जगह लग रहा जाम
किसान क्रांति पैदल यात्रा भोपाल पहुंची, बैरिकेडिंग तोड़कर सीएम हाउस की ओर कूच


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।