मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।

मध्य प्रदेश की सियासत में उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी (OSD) दीपम रायचूरा पर शराब ठेकों में गड़बड़ी के बदले 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे। विवाद बढ़ता देख डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने तत्काल प्रभाव से उन्हें अपने ओएसडी पद के प्रभार से हटा दिया है। साथ ही 2024-25 के दौरान आबकारी विभाग में हुई कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के मुताबिक, दीपम रायचूरा वर्तमान में उनके ओएसडी के रूप में पदस्थ हैं, लेकिन वर्ष 2024-25 के दौरान वह भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे। उस समय वे उनके ओएसडी नहीं थे। शराब ठेकों से जुड़े इस पूरे कथित फर्जीवाड़े की जानकारी उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए मिली, जिसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई।
नाइट क्लब, रेस्टोरेंट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े करीब 930 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पंजाब की जेल में बंद आरोपी मोहित गोगिया का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बयान में दीपम रायचूरा और अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं:
तनुजा सेठी ने कराई थी मुलाकात: गोगिया के कथित बयान के अनुसार, तनुजा सेठी ने उसकी मुलाकात तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा से कराई थी। इसके बाद रायचूरा ने उसे दीपक दुबे से मिलवाया और कहा कि वही उसके सारे कामकाज संभालता है।
शराब ठेका दिलाने का आरोप: बयान में दावा किया गया है कि 2024-25 में टीटी नगर क्षेत्र की दो शराब दुकानों का ठेका जसवंत कुमार के नाम पर आवंटित कराने में मदद की गई, जिसके एवज में 1 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई।
नकद और बैंक ट्रांसफर से भुगतान: आरोप है कि 50 लाख रुपये नकद होशंगाबाद रोड स्थित शालीमार फोर्ट लेजा के एक फ्लैट में दीपक दुबे को दिए गए। वहीं, शेष 50 लाख रुपये आईएसबीटी के पास स्थित एक होटल के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जो दीपम रायचूरा के किसी करीबी का बताया जा रहा है।
फर्जी बैंक FDR और बिना लाइसेंस बिक्री: गोगिया ने फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) को मंजूरी दिलाने और गौरव शिवहरे तथा अमरीक सिंह के माध्यम से टीटी नगर की दुकानों पर बिना लाइसेंस के अवैध शराब बिकवाने में मदद के आरोप भी लगाए हैं।
कथित वायरल बयान में स्थानीय पुलिस और अन्य लोगों के नाम भी जुड़े हैं। सोल क्लब के संचालन के दौरान गोगिया की मुलाकात पुलिस अधिकारी राजेश मिश्रा से हुई थी। जांच एजेंसियों की कार्रवाई की सुगबुगाहट होने पर उसने सिद्धांत ओझा से संपर्क किया। आरोप है कि पैसों के लेनदेन और जांच से राहत दिलाने के नाम पर अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल किया गया।
आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठे हैं। किसी भी जांच एजेंसी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। हो सकता है कि मोहित गोगिया से मैं भोपाल में पदस्थापना के दौरान वह एक लाइसेंसधारी के रूप में मिला हूं।लेकिन रिश्वतखोरी से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह