मध्यप्रदेश में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को इलाज, जांच, भर्ती और आईसीयू सहित सभी सेवाओं की रेट लिस्ट सार्वजनिक करना अनिवार्य किया गया। नियम उल्लंघन पर कार्रवाई और लाइसेंस निरस्तीकरण तक की चेतावनी दी गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अब निजी अस्पताल व नर्सिंग होम की मनमानी नहीं चलेगी। निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के लिए इलाज और मेडिकल सेवाओं की दर सूची (रेट लिस्ट) सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य हो गया है। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त धनराजु एस द्वारा आदेश जारी किए गए हैं जिन्हें अनिवार्य रूप से अमल के लिए कहा गया है। आदेश के मुताबिक निजी अस्पतालों व नर्सिंंग होमों को ओपीडी, जांच, भर्ती, आॅपरेशन, आईसीयू, बेड चार्ज, डाक्टर विजिट और अन्य सेवाओं की शुल्क सूची काउंटर में प्रमुखता से लगानी होगी। मरीज या उनके परिजनों द्वारा मांग करने पर अस्पताल प्रशासन को रेट सूची उपलब्ध करानी होगी।
गौरतलब है कि निजी अस्पतालों की मनमानी को रोकने स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में निजी अस्पतालों से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें मरीज से उपचार के नाम पर लाखों पैसे वसूले गए हैं लेकिन परिजनों द्वारा मांग करने पर उन्हें कोई भी शुल्क विवरण नहीं दिया गया। निजी अस्पताल एवं दलालों की सांठगांठ रोकने यह कदम उठाया गया है।
आदेश में ये भी है नियम
नियमों का उल्लंघन, लाइसेंस निरस्तगी की कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कई निजी अस्पताल मनमाने शुल्क वसूल रहे हैं और मरीजों को वास्तविक दरों की जानकारी नहीं दे रहे हैं। प्रदेश भर में कई ऐसे केस आए हैं जिनके बाद यह नियम लागू किए जा रहे हैं। मप्र उपचर्याग्रह तथा रुगणोपचार्य संबंधी स्थापनाएं (रजिस्ट्रेशन एवं अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 एवं नियम 1997 (संशोधित 2021) के तहत यह नया आदेश प्रदेश के सभी जिलों के लिए लागू किया गया है।
सीएमएचओ करें निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण
आयुक्त ने जिले के सीएमएचओ और लाइसेंसिंग अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया जाए। अस्पतालों में रेट लिस्ट की उपलब्धता की जांच की जाए। रेट लिस्ट के अलावा डाक्टर व स्टाफ की भी जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने वाले संबंधित अस्पताल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। यहां तक कि अगर अस्पताल प्रबंधन बार-बार नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है तो अस्पताल या नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त किया जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।