मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।

सीएम हाउस घेराव की चेतावनी: वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए एक रैली निकाली।
रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका: डीपीआई (DPI) के बाहर एकत्र हुए अभ्यर्थी रैली की शक्ल में चेतक ब्रिज पर धरने के बाद एमपी नगर होते हुए रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे, जहां भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
लंबे समय से जारी है संघर्ष: पिछले एक महीने से अधिक समय से चल रहे इस आंदोलन में अभ्यर्थियों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार पदवृद्धि का आधिकारिक आदेश जारी नहीं करती, उनका यह प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-2 और वर्ग-3 के सफल अभ्यर्थी लंबे समय से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के बाहर जुटे। यहां से उग्र नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थियों ने रैली निकाली। रास्ते में चेतक ब्रिज पर कुछ देर धरने पर बैठने के बाद आंदोलनकारी एमपी नगर के रास्ते रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचे। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें वहीं रोक लिया।
आंदोलन में शामिल प्रमुख अभ्यर्थियों और नेतृत्वकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। आंदोलनकारी ईशान श्रीवास्तव ने पहले ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अभ्यर्थियों से 15 अक्टूबर को डीपीआई पहुंचकर सीएम हाउस घेराव में शामिल होने की अपील की थी। उनका कहना है कि अभ्यर्थी सिर्फ आश्वासन से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं, वे पदवृद्धि का ठोस आदेश लेकर ही लौटेंगे। वहीं, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र राजपूत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो पूरे भोपाल को आंदोलनरत अभ्यर्थियों से भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक रोक के बावजूद उनकी जिद अपनी मांगों को मनवाने की है।
इस आंदोलन की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी नरेंद्र राजपूत पदवृद्धि की मांग को लेकर लंबे समय तक निर्जल भूख हड़ताल पर भी बैठे चुके हैं। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आई थी। इससे पहले नाराज अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और देश के राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति तक की मांग की थी। अभ्यर्थियों का तर्क है कि विज्ञापित पदों की संख्या बेहद कम है, जिसके चलते परीक्षा पास करने के बावजूद हजारों योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति का अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसी हताशा और लंबे इंतजार के बाद अब अभ्यर्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए यह उग्र कदम उठाया है।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह