नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सड़क किनारे झाड़ियों के बीच मृत अवस्था में मिले युवक की हत्या मवेशी चोर समझ कर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने की थी। पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
दोस्तों के साथ शराब पी रहा था हिस्ट्रीशीटर
नागौद थाना का हिस्ट्रीशीटर बदमाश शनि सिंह अपने कुछ साथियों के साथ मड़वा - दुर्गापुर गांव के मोड़ में बैठ कर शराब पी रहा था। पिकअप वाहन को आता देख हिस्ट्रीशीटर ने वाहन रुकवा लिया और उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की। मृतक राजा ने बताया कि वह अपनी बहन के यहां गाय लेने जा रहा है। दरअसल, हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहन को मवेशी चोरी की घटना में संलिप्त होने के संदेह पर रुकवाया था। वाहन में सवार अन्य लोगों ने अलग-अलग परिचय दिया और कहा कि राजा ने गाड़ी बुक की थी। मारपीट किए जाने पर रवि पाल व अन्य मौके से भाग निकले। शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने मवेशी चोर के संदेह में राजा की लात-घूंसों और डंडे से बेरहमी पूर्वक पीटा। बताया गया कि राजा को आरोपियों ने सड़क पर काफी दूर तक घसीटा भी।
सड़क किनारे मिली थी लाश
शनिवार की सुबह नागौद थाना क्षेत्र के सेमरवारा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच युवक की लाश पड़ी मिली थी। मृतक की पहचान राजा यादव पिता स्व. श्याम यादव 25 वर्ष निवासी सलैया थाना नागौद के रूप में हुई। तब यह तथ्य सामने आया कि शुक्रवार को मृतक अपने बहनोई से मिलने के लिए गया हुआ था। जहां से रात 10 बजे के लगभग दोस्त रवि पाल के साथ बाइक से निकला। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। रवि ने राजा के बड़े भाई को फोन कर बताया कि नागौद से निकलने के बाद उसने राजा को पिकअप में बैठा दिया था लेकिन रास्ते में सिंहपुर थानान्तर्गत मड़वा दुर्गापुर के पास कुछ लोगों ने वाहन रुकवा कर मारपीट की।
रास्ते में मौत होने पर फेंकी लाश
बेरहमी पूर्वक पिटाई किए जाने से राजा बेहोश हो गया। तब आरोपी उसे वाहन में लादकर इलाज के लिए नागौद अस्पताल ले जाने के लिए निकले लेकिन बीच रास्ते में मारपीट में घायल राजा ने दम तोड़ दिया। राजा की मौत होने पर आरोपियों ने नागौद थाना क्षेत्र के सेमरवारा गांव के पास राजा का शव सड़क किनारे फेंक दिया। शनिवार को शव मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध सिंहपुर थाना में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।
दर्ज हैं पहले से कई अपराध
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजा की हत्या के मुख्य आरोपी शनि सिंह के अलावा सूरज सिंह परिहार निवासी अमिलिया को सिंहपुर पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी शनि के विरुद्ध मारपीट, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट के दर्जनों प्रकरण नागौद के अलावा अन्य थानो में दर्ज हैं। शनि नागौद थाने का निगरानीशुदा बदमाश है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर शनि की लाल रंग की कार भी जब्त की गई है। तीन आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीम संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के द्वारा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई है।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।
सतना जिला अस्पताल की मर्चुरी में कंकाल के पोस्टमार्टम के दौरान दो स्कूली छात्राओं की मौजूदगी का मामला सामने आया। मेडिकल कॉलेज डीन ने पोस्टमार्टम विभागाध्यक्ष को नोटिस देकर पूरी प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह