नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में कहा कि नेपाल ने भी कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा किया है। लिपुलेख विवाद पर कही यह बात।

काठमांडू। स्टार समाचार वेब
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रविवार को देश की संसद को संबोधित करते हुए भारत-नेपाल सीमा विवाद पर एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। पीएम शाह ने कहा कि सिर्फ भारत ने ही नेपाली जमीन पर कब्जा नहीं किया है, बल्कि नेपाल ने भी कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा कर रखा है।
मार्च 2026 में हुए आम चुनावों के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन शाह पहली बार संसद को संबोधित कर रहे थे। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें इस स्थिति की आधिकारिक जानकारी मिली है। शाह ने इस संवेदनशील मुद्दे के समाधान के लिए दोनों देशों को मिलकर संयुक्त जांच करने का सुझाव दिया है।
भारत और चीन के बीच लिपुलेख व लिम्पियाधुरा मार्ग से होने वाले व्यापार और सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री बालेन शाह ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे का हल पूरी तरह कूटनीतिक बातचीत के जरिए निकाला जाएगा। उन्होंने संसद को बताया कि नेपाल इस विषय पर भारत सरकार को पहले ही एक राजनयिक नोट (Diplomatic Note) भेज चुका है, जिस पर भारत की ओर से आधिकारिक जवाब भी मिल गया है।
प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि लिपुलेख विवाद का इतिहास ब्रिटिश-भारत के समय से जुड़ा हुआ है। यह मामला सिर्फ भारत और चीन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके ऐतिहासिक संदर्भों को देखते हुए नेपाल ने इस विषय पर भारत और चीन के अलावा ब्रिटेन (UK) से भी संपर्क साधा है और बातचीत की प्रक्रिया शुरू की है।
प्रधानमंत्री बनने से पहले काठमांडू के मेयर रहते हुए भी बालेन शाह अपने राष्ट्रवादी और सख्त रुख के लिए चर्चा में रहे हैं। मेयर पद पर रहते हुए उन्होंने अपने दफ्तर में 'ग्रेटर नेपाल' का एक विवादित नक्शा लगाया था। इस नक्शे में भारत के हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी कांगड़ा से लेकर पश्चिम बंगाल के पूर्वी तीस्ता तक के एक बड़े हिस्से को नेपाल का भाग दिखाया गया था।
गौरतलब है कि मार्च 2026 में बालेन शाह के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नई दिल्ली और काठमांडू के बीच पारंपरिक कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों में एक नई तरह की असहजता और बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। विपक्षी दल लंबे समय से पीएम से संसद में आकर देश की विदेश नीति और महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हुए अलग-अलग हमलों में मिलिट्री इंटेलिजेंस के लेफ्टिनेंट कर्नल समेत कई सैन्यकर्मी मारे गए हैं। BLA, BRAS और BRG ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी जंग रोकने के लिए जारी बातचीत के बीच इजरायल ने एक नया फ्रंट खोल दिया है। लेबनान में इजरायली हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजरायल के शहरों पर मिसाइलें क्या दागीं, नेतन्याहू की सेना ने तेहरान को बदलापुर बना दिया।
दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर आज सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे प्रशांत क्षेत्र में दहशत फैला दी। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
लॉरेंस बिश्नोई और सुनील मीणा गैंग ने पुर्तगाल में भारतीय नागरिकों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीड़ितों को जानलेवा धमकी दी गई है।
तेलंगाना के एक 28 साल के भारतीय व्यक्ति की फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवर करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कथित तौर पर एक फर्जी आर्डर के कारण हुई। मृतक अमेरिका में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते उत्तर कोरिया के दौरे पर जाकर किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। रूस और उत्तर कोरिया की बढ़ती नजदीकी के बीच इस यात्रा के भू-राजनीतिक मायनों को समझें।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को 5वीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट सुखोई SU-57 के साझा विकास और रक्षा तकनीक शेयर करने का बड़ा ऑफर दिया है। जानिए पुतिन ने अमेरिका और भारतीय वायुसेना को लेकर क्या कहा।
भारत और अमेरिका के बीच बड़े व्यापार समझौते की तैयारी है। एक तरफ डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी को अपना दोस्त बताते हुए अच्छे संबंधों की बात की है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका भारत पर 12.5% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की तैयारी में है। जानिए इस ट्रेड डील का पूरा गणित।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जरूर होगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा मित्र बताते हुए कहा-दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं और व्यापार वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 63 लोग घायल हुए हैं। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।