जयपुर में तकनीकी खराबी के चलते NTA की आयुर्वेदिक पीजी परीक्षा रद्द कर दी गई है, जो अब 1 सितंबर को होगी। वहीं, UGC-NET की रद्द परीक्षाओं की नई तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं पीजी कॉलेज में आयोजित आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान शनिवार को बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया। सुबह 10:20 बजे अचानक बिजली गुल होने और शॉर्ट सर्किट के कारण कई अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए। परीक्षा देने पहुंची डॉ. सुधा शर्मा ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के महज 20 मिनट बाद ही सिस्टम बंद हो गए थे। ऑब्जर्वर डॉ. हर्षिता सचदेवा ने पावर सप्लाई में बार-बार आ रही बाधा को इसकी वजह बताया। हालात को देखते हुए पहली पारी की परीक्षा को तुरंत प्रभाव से रद्द करना पड़ा।
पहली शिफ्ट में तकनीकी एरर के कारण परीक्षा से वंचित रह गए 49 विद्यार्थियों के लिए NTA ने राहत भरा कदम उठाया है। इन सभी प्रभावित स्टूडेंट्स के लिए अब 1 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर के सेंटर पर संपन्न होगी, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य खराब न हो।
पहली पारी के हंगामे के बाद संकट दूसरी शिफ्ट में भी थमता नजर नहीं आया। दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले होम्योपैथिक पीजी एग्जाम के लिए छात्रों को तय समय पर एंट्री नहीं मिलने और बायोमेट्रिक सिस्टम के काम न करने के कारण स्टूडेंट्स ने परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार प्रशासनिक और तकनीकी खामियों के चलते परीक्षा प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
NTA की कार्यप्रणाली पर उस वक्त और सवाल उठे जब रविवार को UGC-NET परीक्षा के तहत अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के पेपर रद्द करने पड़े। एजेंसी ने स्वीकार किया कि इन प्रश्नपत्रों में पहले पूछे जा चुके सवाल दोबारा आ गए थे और कई स्पेलिंग व प्रिंटिंग की अशुद्धियां थीं। छात्रों के विरोध और आपत्तियों के बाद NTA ने इन तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की घोषणा कर दी है, जो अब आगामी 9 और 10 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आयुष कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS, BNYS) में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश ने राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से जेईई मेन-2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी JEE Main Admission 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भारतीय सशस्त्र बल अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा होने के बाद समीक्षा करेंगे। 25 प्रतिशत रिटेंशन दर और भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं पर क्या है नई अपडेट, जानें विस्तार से।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने MP Police Constable Driver Recruitment 2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है। 1000 पदों के लिए 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू होंगे। जानें योग्यता, आयु, वेतनमान और परीक्षा की पूरी जानकारी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS अधिकारियों के लिए जनरेटिव AI, साइबर सुरक्षा और उभरती तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रम अनिवार्य कर दिए हैं। iGOT Karmayogi पोर्टल पर इनके प्रदर्शन को वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (APAR) से जोड़ा जाएगा।
आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई के बढ़ते तनाव और आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संस्थान प्रबंधन नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। इस सप्ताह होने वाली आपातकालीन सीनेट बैठक में इस ड्राफ्ट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
कल तक जो दीवारें बेटियों की राह रोकती थीं, आज वहीं से उनके सफलता के नए रास्ते निकल रहे हैं। देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों यानी आईआईटी में बेटियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए नया इतिहास रच दिया है।
मध्य प्रदेश समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू! जल संसाधन और PHE विभाग में संविदाकर्मियों को मिला 50% आरक्षण। 13 से 27 अक्टूबर 2026 तक करें आवेदन। जानिए पूरी डिटेल।
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।