जीआरपी ने ऑपरेशन हमदर्द के तहत रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षावृत्ति करने वाले और संदिग्ध लोगों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना शुरू किया है, जिससे सुरक्षा बढ़ाने और जरूरतमंदों को पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पहली बार रेलवे स्टेशनों में प्लेटफॉर्म और परिसर को स्थायी ठिकाना बनाने वाले बेसहारा, भिक्षावृत्ति करने वाले और संदिग्ध लोगों की अब पूरी डिजिटल कुंडली तैयार की जाएगी। जीआरपी ने 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत अभियान शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशन की सुरक्षा मजबूत करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों और संगठित गिरोहों पर शिकंजा कसना है। बताया गया कि एडीजी (रेलवे) राजाबाबू सिंह के निर्देश पर 1 जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर रहने वाली आबादी लगातार बदलती रहती है। इसलिए यह अभियान हर 6-6 महीने में चलाया जाएगा। अभी तक 25 से अधिक लोगों का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया गया है। मध्य प्रदेश इस तरह का अभियान शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बताया जा रहा है। जीआरपी का मानना है कि इससे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, वहीं वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।
20 बिंदुओं पर जानकारी
हमदर्द अभियान के तहत स्टेशन परिसर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की 20 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। डिजिटल प्रोफाइल में नाम, उम्र, स्थायी और वर्तमान पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, स्टेशन पर कब से रह रहा है, परिवार और परिजनों का विवरण, आजीविका का साधन, साथ रहने वाले लोगों की जानकारी, आपराधिक रिकॉर्ड, नशे की लत और नशा कहां से प्राप्त करता है जैसी जानकारियां दर्ज की जा रही हैं।
बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था
जीआरपी अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन किया जा रहा है। यदि किसी के तार भिक्षावृत्ति, नशे या अन्य आपराधिक गिरोह से जुड़े मिले तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तैयार किए जा रहे सभी डिजिटल रिकॉर्ड भविष्य की जांच और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे।
हमदर्द अभियान के तहत स्टेशन के आसपास सक्रिय अपराधियों पर नजर रखना आसान होगा। वहीं बेसहारा, बुजुर्गों एवं अनाथ बच्चों, महिलाओं और मजदूरों का सरकारी एवं पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।
राजेश राज, चौकी प्रभारी जीआरपी सतना

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से MD ड्रग्स तस्करी कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बाइक के टूल बॉक्स से 1.70 लाख की ड्रग्स जब्त। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
उच्च शिक्षा मंत्री के रीवा दौरे के बीच अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा विलंब, प्रशासनिक अव्यवस्था, नियुक्तियों और अन्य मामलों से जुड़े आरोप फिर चर्चा में हैं। छात्र सुधारात्मक कदमों और पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद लगाए हुए हैं।
रीवा के कुठुलिया स्थित प्रदेश के एकमात्र फल अनुसंधान केंद्र को आईसीएआर से पुनः अनुमोदन मिल गया है। इससे आम और अमरूद अनुसंधान, संरक्षण तथा किसानों और वैज्ञानिकों को बड़ी राहत मिली है।
सिंगरौली के अमिलिया-गड़ाखाड़ मार्ग पर भारी कोल वाहनों की आवाजाही से सड़क जर्जर हो गई है। बारिश में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, जबकि ग्रामीण तत्काल मरम्मत और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।
अमरपाटन के खरमसेड़ा गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे चार ग्रामीण जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गए। तीन की मौत हुई, जबकि एक का उपचार जारी है।
सरभंगा जंगल में करंट लगने से बाघ की कथित मौत के दो महीने पुराने मामले का खुलासा हुआ। वन विभाग ने अवशेष बरामद कर वैज्ञानिक जांच शुरू की, जबकि आरोपियों और संभावित मिलीभगत की जांच तेज कर दी है।
जीआरपी ने ऑपरेशन हमदर्द के तहत रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षावृत्ति करने वाले और संदिग्ध लोगों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना शुरू किया है, जिससे सुरक्षा बढ़ाने और जरूरतमंदों को पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी।
एफसीआई में चावल जमा कराने के दौरान स्टैकिंग शुल्क के नाम पर मिलरों से वसूली, दोहरे भुगतान और ढाई करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितता के आरोपों ने पारदर्शिता तथा जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सोमवार को अपने जति प्रमाण पत्र विवाद के केस में छानबीन समिति के सामने पेश होंगी। बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। समिति के समक्ष रखे जाने वाले शुरुआती दस्तावेज उनके पक्ष में माने जा रहे हैं, जिससे उन्हें राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है।
मध्य प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका के बीच राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के बाद सरकार ने 24 जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली है। सबसे अधिक चिंता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन को लेकर है, जहां सबसे अधिक वर्षा की कमी रहने की आशंका जताई गई है।