रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मनगवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के जन चौपाल कार्यक्रम के ठीक बाद पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 8 किलो के करीब गांजा व 20 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद किया गया है।
उक्त कार्रवाई मनगवां थाना क्षेत्र के कुईयां खुर्द गांव में स्थित तालाब के पास की गई है। दंपत्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिये रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन पूरे संभाग में करा रहे हैं। इसका सीधा उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना है, जिससे अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक आसानी से पहुंचे। इसी क्रम में बुधवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके ठीक बाद पुलिस को गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
बताया गया है कि मुखबिर ने पुलिस को बताया कि कुईयां खुर्द गांव में स्थित तालाब के पास मेढ़ में एक महिला व पुरुष अवैध गांजा की खेप लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8 किलो गांजा व 20 लाख 80 हजार रुपये बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को थाना ले जाया गया। आरोपियों की पहचान द्वारिका पटेल पुत्र रामकिशोर पटेल 58 वर्ष एवं उसकी पत्नी कलावती पटेल 50 वर्ष दोनों निवासी कुईयां खुर्द के रूप में हुई है।
कई तस्करों के नाम आये सामने
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके बाद उनसे गहन पूछताछ की गई। जिसमें कई स्थानीय और बड़े तस्करों का नाम सामने आया है। जिनके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं उक्त आरोपी दंपत्ति को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।
बीना, कसारा और कोटा में चल रहे रीमॉडलिंग व निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानें पूरी कैंसिलेल ट्रेन लिस्ट, बदले हुए रूट और जरूरी अपडेट।
सतना नगर निगम ने अमृत परियोजना के करीब 30 करोड़ रुपये के ठेके को समय-सीमा और तीन माह की अतिरिक्त मोहलत के बाद भी काम अधूरा रहने पर समाप्त कर दिया।
स्थानीय इतिहास के अनुसार गांधीजी 28 जनवरी 1931 को सतना आए थे। रेलवे क्षेत्र में पीपल के नीचे सभा का उल्लेख मिलता है, लेकिन आज उस ऐतिहासिक स्मृति की प्रमाणिक पहचान सुरक्षित नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सतना में वरिष्ठजनों के सम्मान और स्वास्थ्य जांच के कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल में 210 वृद्धजनों की जांच कर दवाएं दी गईं, संगठनों ने वरिष्ठ नागरिकों की उपयोगिता रेखांकित की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह