पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुंदेलखंड की धरती हीरों, वीरों और महावीरों की धरती है। उन्होंने आल्हा ऊदल के शौर्य, रत्नगर्भा बुंदेलखंड की धरती को नमन करते हुए कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर आकर रोम-रोम में रोमांच आ जाता है। इतिहास, धर्म, संस्कृति और खनिजों से परिपूर्ण बुंदेलखंड की धरती देश में अनूठी है। आपके लिए यहां जन्म लेना और मेरे लिए पन्ना में आना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पन्ना जिला ने प्रदेश को हीरा के रूप में वैश्विक पहचान दिलाई है। प्रदेश की छवि को चमकाने में पन्ना का अद्वितीय योगदान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना जिला मुख्यालय स्थित होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रिमोट के माध्यम से लगभग 184 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मध्यप्रदेश के करीब 35 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 210 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने प्रतीक स्वरूप विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितग्राहियों एवं आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री को कृषि कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में हल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विरासत से विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। हमारी संस्कृति ने संपूर्ण पृथ्वी को एक परिवार माना है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक समान कानून लागू किया जाएगा। जिससे नागरिक कानूनों में व्याप्त भेदभाव, और ऐसी समस्त कुप्रथाओं को समाप्त किया जाएगा जो महिलाओं, उनके व्यक्तिगत और समाजिक हितों के विपरीत हों। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून समस्त समाजों, समुदायों और व्यक्तियों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार संबंधी समस्त प्रदेशवासियों पर एक समान रूप से लागू किया जाएगा। हाल ही में इसे विधानसभा में पारित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुन्देलखंड में किसानों की स्थिति बेहतर होगी। गांव-गांव में पानी का प्रबंध किया जाएगा। परियोजना से पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यहां की खेती फसलोत्पादन में पंजाब-हरियाणा को पीछे छोड़ेगी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा की किसान अपनी जमीन न बेचें। किसानों को बिजली पानी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान की बहुमूल्य जमीन अगर किसी परियोजना के लिए ली जा रही है तो किसानों को अपनी जमीन का चार गुना मुआवजा सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में गौपालकों के लिए गोपाल अभियान चलाया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। किसानों को दूध का बाजिव दाम दिलाने के लिए सांची सहकारिता को मजबूत करने का कार्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बुन्देलखंड आगे बढ़ रहा है। औद्योगिक पार्क, खाद्य प्रसंस्करण, खेत के कारखाने और कारखाने से निर्यात तक किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए निवेश हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के चार महानगरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि पन्ना में अगले वर्ष से मेडिकल कॉलेज चालू किया जाएगा। उन्होंने भगवान जुगल किशोर मंदिर के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि प्रदान करने एवं बृजपुर में कॉलेज खोलने सहित विभिन्न सड़कों एवं पुल-पुलियों को बनवाने की घोषणा की। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जो समान नागरिक संहिता का कानून बनाया गया है, उससे अब समाज का प्रत्येक वर्ग, समुदाय और व्यक्ति एक ही कानून की छत्रछाया में आ खड़ा होगा। उन्होंने पन्ना जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास की नई रेखा खींची है और प्रदेश में विकास जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केन-बेतवा, रुंझ और मंझगाव परियोजनाओं के प्रभावितों के बैंक खातों में दो सौ करोड़ रुपए से अधिक की राशि डाली गई है। इसके साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनहित को देखते हुए प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए लिएगए ऐतिहासिक निर्णय की सराहना की है। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे सिंह परमार, नगर पालिका अध्यक्ष पन्ना श्रीमती मीना पाण्डेय, बृजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।