पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
पन्ना के विश्व प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड में बने ग्लास ब्रिज का शुभारंभ हो गया। अब पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रोमांच का अनुभव करेंगे, जबकि परियोजना से इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत में आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जहरीले मांस खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकदी, आभूषण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक वयस्क बाघ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, जबकि रेलवे ट्रैक पर तेंदुए का शव मिला। दोनों मामलों की जांच जारी है और वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना के रैपुरा क्षेत्र में वर्षों से लंबित मड़वा घाट मार्ग के निर्माण की मांग तेज हो गई है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीण, किसान और विद्यार्थी रोज 50-60 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करने को मजबूर हैं।
पन्ना में रिकॉर्ड बारिश से किसानों को राहत मिली, लेकिन जिला अस्पताल में जलभराव ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वार्डों में पानी भरने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और ड्रेनेज सिस्टम की तैयारियों पर सवाल खड़े हुए।
पन्ना के आदिवासी परिवार को निजी खदान से 11.19 कैरेट जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। करीब 30 लाख रुपये मूल्य का यह हीरा शासकीय नीलामी में जाएगा। पिछले वर्ष भी परिवार को 93 लाख का हीरा मिला था।
केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित परिवार पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में तिरपाल और झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। मुआवजा मिलने के बावजूद स्थायी पुनर्स्थापन और बुनियादी व्यवस्थाओं का इंतजार जारी है।






















