पन्ना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाईलैंड और कम्बोडिया से संचालित 'डिजिटल अरेस्ट' गैंग से जुड़े थे। प्रतिबंधित सिमबॉक्स डिवाइस के जरिये आम नागरिकों को सरकारी अधिकारी बनकर धमकाया जाता था। पुलिस ने 27 लाख से अधिक की सामग्री जब्त की है।

थाईलैंड-कम्बोडिया से ऑपरेट हो रही थी साइबर ठगी
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले की पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो थाईलैंड और कंबोडिया से संचालित हो रहा था और भारत में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी कर रहा था। इस हाई-टेक नेटवर्क में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भारत में प्रतिबंधित सिमबॉक्स डिवाइस के जरिए लोगों को सरकारी अधिकारी बनकर धमकाते थे और डिजिटल ठगी को अंजाम देते थे। इस मामले को लेकर आज पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण थोटा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामला तब सामने आया जब पन्ना निवासी अंशु शर्मा निवासी धाम मोहल्ला से किसी अज्ञात शख्स ने कॉल कर डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी और कहा कि उनकी आईडी का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। डर और भ्रम में आकर फरियादिया ने 14 लाख की राशि आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद पन्ना कोतवाली में अपराध धारा 351(2), 318 बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ और इसकी जांच साइबर सेल टीम व थाना कोतवाली पुलिस ने शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और साक्ष्य के आधार पर मुंबई के मानपाड़ा थाना क्षेत्र से दो आरोपियों ऋषिकेश उर्फ ऋषभ हसूरकर 27 वर्ष निवासी हसूरकर बिल्डिंग, कोल्हापुर, महाराष्ट्र वर्तमान पता 901, खोनी, तालोजा रोड, अंतरेली, लोढ़ा ग्रुप, मानपाड़ा, ठाणे एवं सुरेश गुड़ीमनी पिता राजू गुड़ीमनी 31 वर्ष निवासी: चिकोडी, जिला बेलगांव, कर्नाटक वर्तमान पता 901, खोनी, तालोजा रोड, अंतरेली, लोढ़ा ग्रुप, मानपाड़ा, ठाणे को गिरफ्तार किया।
विदेश से बॉस देता था आदेश
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी पहचान टेलीग्राम के माध्यम से थाईलैंड व कम्बोडिया में रह रहे साइबर अपराधियों से हुई, जिनमें एक व्यक्ति को वे बॉस के नाम से जानते थे। बॉस ने भारत में सिमबॉक्स तकनीक से फ्रॉड करने की जानकारी दी और उन्हें कोरियर से प्रतिबंधित सिमबॉक्स डिवाइस भेजी गईं। आरोपियों ने मुंबई में एक किराए के फ्लैट में पूरा सेटअप तैयार किया और 1700 से अधिक एयरटेल सिमकार्ड का उपयोग करके भारतीय नागरिकों को भ्रमित करने के लिए लोकल नंबरों से कॉल कर डिजिटल अरेस्ट, सीबीआई केस, मनी लॉन्ड्रिंग जैसी धमकियां दी जाती थीं।
अब तक 27 लाख से अधिक की सामग्री जब्त
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 27,10,000 की सामग्री बरामद की है। जिसमें 12 सिमबॉक्स डिवाइस 14.4 लाख, 1700 से अधिक एयरटेल सिम कार्ड 6.8 लाख, 19 मोबाइल फोन 3.5 लाख, 3 लैपटॉप, 4 राउटर, 4 गैंगबॉक्स 1.1 लाख, 1.5 लाख रुपये नकद, थाईलैंड-कंबोडिया की विदेशी करेंसी, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, ब्लैंक चेक, दस्तावेज आदि बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट या किसी सरकारी एजेंसी की धमकी के नाम पर कोई भी कॉल आए, तो तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता
इस ऑपरेशन को अंजाम देने में पन्ना पुलिस ने बड़ी उपलब्धी हासिल की है। संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: सुश्री वंदना चैहान के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा, थाना प्रभारी धरमपुर उप निरीक्षक अनिल सिंह राजपूत, चैकी प्रभारी सिविल लाइन उप निरीक्षक शक्ति पाण्डेय, साइबर सेल टीम, पन्ना से प्र.आर. राहुल सिंह बघेल, आशीष अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह राजावत, राहुल पांडेय, प्र.आर. खेमचंद राय, संदीप पटेल, रामगोपाल शुक्ला, राहुल सिंह सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा टीम को 10,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस महानिदेशक म.प्र. व आई.जी. सागर जोन को इनाम हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।