पन्ना जिले में करोड़ों की लागत से बना सिमरी-सूरत बांध दबंगों द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। किसानों का आरोप है कि मुआवजा प्राप्त जमींदारों ने निजी स्वार्थ में बांध को नुकसान पहुंचाया। प्रशासनिक निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

शासन को पहुंचाई करोड़ों की क्षति, किसानों में आक्रोश
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के गुनौर विकासखंड स्थित सिमरी-सूरत बांध महेवा वर्ष 2014-15 में बनाया गया था। जिस पर दबंगों द्वारा जेसीबी मशीन लगवाकर तोड़ने की घटना ने क्षेत्र की प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बनी यह जल संरचना, जिसे आगामी मानसून में सिंचाई और जल संचयन के लिए तैयार किया गया था, अब सूखी पड़ी है। इसके पीछे है कुछ प्रभावशाली मुआवजा प्राप्त जमींदारों की साजिश बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत करते हुए बताया कि 15 जून को जब क्षेत्र में पहली बारिश शुरू हुई और बांध में पानी भरने लगा, उसी दिन यह घटना सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी मशीन से बांध का ओवरफ्लो बेस्टवेयर और मुख्य संरचना को जानबूझकर काटा गया। फिर लंबी नाली खुदवाकर बांध का सारा पानी बहा दिया गया। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह तोड़फोड़ उन्हीं लोगों द्वारा कराई गई, जिन्हें वर्षों पहले जमीन का मुआवजा मिल चुका था। अब वे नहीं चाहते कि बांध पूरी तरह भरकर उनकी बची-खुची जमीन में डूब की स्थिति बने। इसलिए उन्होंने इस जनहित योजना को अपने निजी स्वार्थ के लिए बलि चढ़ा दिया। कोट, महेवा, चौड़ा, बरहा, गुंजाहिया सहित दर्जनों गांवों के किसान बेहद आक्रोशित हैं। इस बांध पर उनकी खेती, पशुपालन और जल आपूर्ति निर्भर थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर सुरेश कुमार और जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सतीश शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की थी कि दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए और बांध को पुन: बनाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि इसी बांध से विगत कई वर्षों से खेती करते आए हैं, लेकिन अब पानी नहीं होने से उनकी बोनी होना भी मुश्किल हो जायेगा।
मामले पर गंभीर नहीं प्रशासन
इस गंभीर मामले पर प्रशासन का जवाब और भी चैंकाने वाला है। जिम्मेदार अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा कल अधिकारी भेजकर जांच कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं करने से किसानों के आक्रोश को और भड़का रहा है। सवाल यह है कि जब घटना खुली आंखों देखी जा रही है, घटना का वीडिया भी वायरल हो रहा है, दोषी सामने हैं, तब जांच की आड़ में कार्रवाई को टालना किसके हित में है। ग्रामीणों की आशंका है कि दोषियों के रसूख के कारण प्रशासन कार्रवाई से कतरा रहा है। सवाल भी उठता है कि बिना किसी सरकारी अनुमति के बांध जैसे संरचनात्मक स्थल पर जेसीबी मशीन कैसे चल सकती है। किसानों ने दो टूक कहा है कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को विवश होंगे।
ग्रामवासियों ने कलेक्टर एवं विभाग को शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए मैं 21 जून को गई थी। मौके का निरीक्षण करके पंचनामा बनाने की कार्यवाही की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
अर्चना देवी लोधी, अनुविभागीय अधिकारी, उप संभाग अमानगंज जल संसाधन विभाग


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।