मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।

कुरावर में हुआ हादसा, फोरलेन पार कर रहे थे पिता-पुत्र
राजगढ़। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, भाजपा विधायक आज अपनी कार से भोपाल से राजगढ़ ने की और आ रहे थे, तब ही कुरावर के समीप उनकी कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। वहीं, विधायक के कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने ड्राइवर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू का दी है।
इलाज के दौरान पिता की मौत
शनिवार सुबह 7:30 बजे कुरावर में कुरावर स्थित महाकाल होटल के पास बाइक सवार पिता पुत्र विधायक के वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वाले पिता-पुत्र को विधायक खुद एक निजी वाहन पहले पीलूखेड़ी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को लेकर भोपाल स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान पिता की जान चली गई। वहीं, बेटे का इलाज अभी भी चल रहा है।
पुलिस ने जब्त की विधायक की कार
टीआई जितेंद्र मावई के अनुसार, विधायक की तेज रफ्तार गाड़ी ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में कुरावर की न्यू मार्केट कॉलोनी निवासी राघवेंद्र विश्वकर्मा (42) मौत हो गई और लक्ष्य विश्वकर्मा (11) घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब ओवरब्रिज से उतर रही विधायक की गाड़ी के सामने फोरलेन पार कर रहे पिता-पुत्र अचानक आ गए। हादसे के बाद विधायक स्वयं घायल पिता-पुत्र को लेकर भोपाल पहुंचे थे। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत भेजा गया 4 करोड़ 42 लाख 71 हजार 718 रुपए कीमत का फोर्टिफाइड चावल रास्ते से ही गायब हो गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कटनी से इंदौर, नीमच और हरदा के गोदामों के लिए रवाना किए गए कुल 32 ट्रकों में से केवल एक ही ट्रक गंतव्य तक पहुंच सका, जबकि 31 ट्रक रास्ते में ही गायब कर दिए गए।
रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।