परिसीमन बिल को लेकर 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की, जबकि विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सरकार परिसीमन बिल को लेकर 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। इस संभावित सत्र को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को संसद परिसर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ करीब 50 मिनट तक लंबी बैठक की। इस दौरान उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का रुख जानने का प्रयास किया ताकि आगामी सत्र की रूपरेखा तय की जा सके।
दूसरी ओर, संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला और नारेबाजी की। विपक्षी सांसद मुख्य रूप से 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामलों को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। वे गृह मंत्री अमित शाह से संसद में आकर इस पर स्पष्ट जवाब देने की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते दोनों सदनों में लगातार हंगामा जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने 16 से 18 अप्रैल के बीच भी संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। उस दौरान परिसीमन संशोधन संविधान बिल, संविधान का 131वां संशोधन बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल पर गहन चर्चा की गई थी। हालांकि, 18 अप्रैल को संविधान के 131वें संशोधन बिल पर हुई वोटिंग के दौरान सरकार इसे लोकसभा में पारित कराने में असफल रही थी, जिसके बाद अन्य दोनों बिलों को भी सदन में पेश नहीं किया गया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने देश में मृत्युदंड देने के लिए फांसी के बजाय किसी कम दर्दनाक विकल्प-जैसे जहरीला इंजेक्शन या गोली मारने को अपनाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट किया कि इस याचिका के खारिज होने से भविष्य में इस मुद्दे पर वैधानिक व वैज्ञानिक जांच का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं होता।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के हाई-प्रोफाइल मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट आते ही देशभर में सियासी तूफान और आस्था से जुड़ा नया विवाद छिड़ गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन राज्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
दुनिया भर में आने वाले वर्षों में एक नया खाद्य और आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। वैश्विक वित्तीय सेवा फर्म जेपी मॉर्गन ने एक चेतावनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि वर्ष 2027 में विश्व की खाद्य प्रणाली को एक बड़े आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ सकता है।
देश की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता मजबूत करने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में गलत तरीकों और धांधली के आरोपी उम्मीदवारों पर दर्ज आपराधिक केसों को राज्य सरकारें अपनी मर्जी से वापस नहीं ले सकेंगी।
राम मंदिर दान घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी (SIT) को जांच जल्द पूरी कर तार्किक नतीजे पर पहुंचाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और दान प्रबंधन में सुधार के संकेत दिए हैं।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस फेरबदल में स्मृति ईरानी, राम माधव और वसुंधरा राजे सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जानिए किसे क्या पद मिला।
भारत में उच्च आय वर्ग के करदाताओं की संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, आकलन वर्ष 2026 में 100 करोड़ या उससे अधिक वार्षिक आय घोषित करने वाले करदाताओं की संख्या 39 फीसदी बढ़कर 576 हो गई है। एक वर्ष पहले आकलन वर्ष 2025 में यह संख्या 415 थी।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के समीप स्थित एक होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात तीर्थयात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं के मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा है।