असम के सीएम हिमंत सरमा की पत्नी पर आरोप लगाने के बाद पवन खेड़ा की तलाश में असम पुलिस ने हैदराबाद में उनके घर की घेराबंदी की है। जानें क्या है पूरा मामला।

हैदराबाद/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। असम पुलिस खेड़ा की तलाश में जुटी है और इसी कड़ी में हैदराबाद स्थित उनके आवास के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। गौरतलब है कि 5 अप्रैल के बाद से ही खेड़ा सार्वजनिक मंचों पर नजर नहीं आए हैं।
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी, रिंकी भुयान सरमा पर पासपोर्ट और अघोषित संपत्तियों को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए। खेड़ा ने दावा किया कि उनके पास तीन पासपोर्ट हैं और दुबई सहित अमेरिका के व्योमिंग में उनकी बेनामी संपत्तियां और कंपनियां मौजूद हैं। इन आरोपों के तुरंत बाद रिंकी भुयान सरमा ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई।
असम पुलिस की एक टीम मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित खेड़ा के निवास पर पहुंची थी। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद पुलिस वहां से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर ले गई। जांच में पता चला कि खेड़ा वर्तमान में हैदराबाद में हो सकते हैं।
बुधवार को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके और उनकी पत्नी नीलिमा के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस सूत्रों का कहना है कि असम पुलिस ने अब तक उनसे औपचारिक संपर्क नहीं किया है, लेकिन वे सहयोग के लिए तैयार हैं।
मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने इस मामले पर सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और आरोपी चाहे कहीं भी छिपा हो, उसे ढूंढ निकाला जाएगा। सरमा ने अपनी पत्नी पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे चुनावी साजिश करार दिया और कहा कि वे खेड़ा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी की आशंका के बीच पवन खेड़ा कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं और जल्द ही अदालत में अग्रिम जमानत या गिरफ्तारी से राहत के लिए याचिका दायर कर सकते हैं।
यह भी पढें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 87 वर्षीय आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल मंजूर की। जानिए क्या रहे अदालत के निर्देश और सरकारी आपत्तियां।
पूर्व राज्यपाल, दिग्गज कांग्रेस नेता और प्रख्यात शिक्षाविद डीवाई पाटिल का 92 वर्ष की उम्र में कोल्हापुर में निधन। जानिए उनके राजनीतिक सफर, पद्मश्री सम्मान और राज्यपाल के रूप में उनके योगदान के बारे में विस्तार से।
एयर इंडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि मंगलवार को फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई-2379 को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा, जिससे ऊंचाई में क्षणिक बदलाव हुआ। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री तथा क्रू सदस्यों ने सुरक्षित रूप से उतरे।
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। एक रैली के दौरान सीएम और अभिनेत्री को लेकर किए गए एक अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा और सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ संसद के भीतर कई अहम विधायी कार्यों के साथ-साथ हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान डीए और डीआर देने के केस में पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी अपीलों को खारिज कर दिया है।
देश में आठवीं जनगणना को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत में आजादी के बाद पहली बार जनगणना के मुख्य चरण में जाति संबंधी आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत बर्फबारी वाले क्षेत्रों से होने जा रही है।
उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें कई दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले।