संभाग की 77 प्रतिशत उचित मूल्य दुकानों ने 90 प्रतिशत से अधिक राशन वितरण किया है, लेकिन 602 दुकानें लक्ष्य से पीछे हैं। सतना और रीवा में कई दुकानों पर वितरण 30 प्रतिशत से भी कम दर्ज हुआ।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत जून माह के राशन वितरण के आंकड़े एक ओर सरकारी मशीनरी की सक्रियता का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर व्यवस्था की कमजोर कड़ियों को भी उजागर कर रहे हैं। संभाग के छह जिलों में कुल 2,577 उचित मूल्य दुकानों (एफपीएस) में से 1975 दुकानों ने 90 प्रतिशत से अधिक वितरण दर्ज किया है। यह आंकड़ा देखने में शानदार लगता है लेकिन जब इसके पीछे छिपी तस्वीर को देखा जाए तो सवाल उठता है कि आखिर वे हजारों पात्र हितग्राही कौन हैं जिन तक अभी भी राशन नहीं पहुंच पाया है?
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रीवा जिले की 654 दुकानों में से 478 दुकानें 90 प्रतिशत से अधिक वितरण कर चुकी हैं। सतना में 536 में से 367, सीधी में 449 में से 377, सिंगरौली में 382 में से 326, मैहर में 287 में से 226 और मऊगंज में 269 में से 201 दुकानें इस श्रेणी में पहुंच चुकी हैं। यानी संभाग की करीब 77 प्रतिशत दुकानें 90 प्रतिशत से अधिक वितरण का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।
कुछ की कहानी ऐसी भी
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। आंकड़े यह भी बताते हैं कि संभाग की 602 दुकानें अभी भी 90 प्रतिशत वितरण के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी हैं। इनमें से बड़ी संख्या ऐसी दुकानों की है जो 30 से 60 प्रतिशत वितरण के बीच अटकी हुई हैं। रीवा में 170, सतना में 159, मैहर में 160 और मऊगंज में 167 दुकानें इसी श्रेणी में दर्ज हैं।
सतना और रीवा में सबसे ज्यादा चिंता
सतना जिले में 28 दुकानें ऐसी हैं, जहां वितरण 30 प्रतिशत से भी कम है। रीवा में यह संख्या 24 है। यानी इन दुकानों से जुड़े बड़ी संख्या में हितग्राही अब तक राशन नहीं उठा पाए हैं। जबकि पीडीएस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र परिवार तक निर्धारित समय में खाद्यान्न पहुंचे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।