प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 'जनजातीय गौरव' महाअभियान के तहत 1 लाख नए घरों का किया उद्घाटन। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी कल्याण भाजपा की प्राथमिकता है और NDA ने कई आदिवासी नेताओं को शीर्ष पद दिए हैं।

गुजरात. स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात का दौरा किया और 'प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान' तथा 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत निर्मित एक लाख नए घरों के 'गृह प्रवेश' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद, प्रधानमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले डेडियापाड़ा और सागबारा क्षेत्र को संत कबीर की शिक्षाओं से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि 1 लाख परिवारों को पक्के घर और एकलव्य मॉडल स्कूलों का शिलान्यास जनजातीय परिवारों के लिए बड़ी सौगात है।
प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के स्वाधीनता संग्राम में दिए गए बड़े योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद के 60 वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने जनजातीय समाज को उनके हाल पर छोड़ दिया।
पीएम मोदी ने बताया कि भाजपा सरकार ने बिरसा मुंडा के योगदान को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए देश भर में जनजातीय संग्रहालय स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने काशी विश्वनाथ, महाकाल, अयोध्या और केदारनाथ जैसे धामों के विकास की चर्चा के साथ ही देवमोगरा माता मंदिर के पुनर्निर्माण के अपने निजी अनुभव को साझा किया, जिसे उन्होंने अपने सभी पुनर्निर्माण कार्यों की शुरुआत बताया।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि आदिवासी कल्याण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का संबंध भगवान राम से भी जुड़ा है, फिर भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं किया गया। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि यह अटल बिहारी वाजपेयी ही थे, जिन्होंने पहली बार आदिवासियों के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन किया था, जिसे कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में नजरअंदाज कर दिया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए ने हमेशा जनजातीय समाज के लोगों को सर्वोच्च पदों पर बिठाया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सोनोवाल जैसे नेताओं का उदाहरण दिया, जो जनजातीय समाज से आते हैं और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।