रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुल्क लेने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रहीं। वार्ड ब्वाय की अनुपलब्धता, दवाओं की कमी और स्ट्रेचर तक परिजनों से चलवाने जैसी व्यवस्थागत खामियां सवाल खड़े कर रही हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पेड सेवा दी जा रही लेकिन सुविधाएं सरकारी से भी बदतर है। यहां मरीजों से इलाज के नाम पर शुल्क वसूला जाता है लेकिन सुविधाएं नहीं मिलती। मरीजों को ओटी से लेकर वार्ड तक खुद परिजन स्ट्रेचर में धक्का मार कर ले जाते हैं। कहीं भी ब्वार्ड ब्वाय नहीं है। दवाइयां तक नहीं मिलती। बाहर से खरीदना पड़ रहा। अस्पताल का हाल बुरा है।
150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया गया। डिप्टी सीएम को उम्मीद थी कि इस अस्पताल के बनने से मरीजों को राहत मिलेगी। इलाज के लिए रीवा के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां सुविधाएं भी प्राइवेट अस्पताल की तर्ज पर रखी गर्इं। इलाज कराने पर शुल्क भी निर्धारित किया गया। सब कुछ प्राइवेट की तरह ही यहां चलता ै लेकिन हालात सरकारी अस्पताल से भी बदतर है। मरीजों को शुल्क के हिसाब से सुविधाएं नहीं मिल रही है। सिर्फ बेड पर डॉक्टर पहुंच कर इलाज और जांच कर रहे हैं। इसके अलावा सारा इंतजाम मरीजों ओर उनके परिजनों को ही करना पड़ रहा है।
दवाइयां तक नहीं है, बाहर से मंगाई जाती है
सुपर स्पेशलिटी की हालत बदतर हो गई है। यहां वार्डों में मरीजों की जान बचाने के लिए दवाइयां तक नहीं है। पैनटॉप का इंजेक्शन तक खत्म है। बाहर से मरीजों के परिजनों से इंजेक्शन मंगाया जा रहा है। इसके अलावा दिल के मरीजों को दी जाने वाली दर्द की दवा अल्ट्रासेट , दिल के दौरे को रोकने की दवा झायग्रेल जैसी दवाइयां तक यहां मौजूद नहीं है। इन्हें भी मरीजों से बाहर से ही मंगवाया जाता है। अब इस पेड अस्पताल की हालत खुद ही समझ सकते हैं।
ओटी से मरीज को परिजन स्ट्रेचर ढकेलकर ले गए
हालात यह है कि मरीजों को वार्ड तक ओटी तक परिजन ही लेकर जाते हैं। बुधवार को कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती मरीजों की पांचवे तल पर कैथलैब में एंजियोग्राफी और एंजियाप्लास्टी हो रही थी। यहां मरीज और उनके परिजनों की भीड़ लगी थी। आपरेशन थिएटर तक ले जाने और लाने के लिए कोई भी वार्ड ब्वाय मौजूद नहीं था। परिजन खुद ही स्ट्रेचर धकेलते ले जा रहे थे। आपरेशन के बाद मरीजों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी अस्पताल की होती है लेकिन यहां लापरवाही बरती गई। एक भी वार्ड ब्वाय मौके पर नजर नहीं आया। यह हालात सिर्फ कार्डियोलॉजी विभाग में ही देखने को नहीं मिला। न्यूरो, यूरो, नेफ्रालॉजी विभाग तक में महिलाएं, बच्चे तक स्ट्रेचर ढकेल रहे थे।
51 वार्ड ब्वाय हैं तैनात लेकिन सब गायब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सिर्फ गिनती के ही विभाग संचालित है। यहां 51 वार्ड ब्वाय तैनात किए गए हंै। इन वार्ड ब्वाय की जिम्मेदारी मरीजों की देखभाल करना है। उन्हें वार्ड से ओटी और ओटी से वार्ड तक लाने ले जाने की है। हालांकि कहीं भी यह नजर नहीं आते। इन्हें डॉक्टरों की सहायता के लिए वार्डों में पदस्थ कर दिया गया है, जो कुछ भी करते नहीं दिखते। कई ओटी में तैनात है। यह सभी नान टेक्नीकल स्टाफ है। फिर भी इनसे टेक्नीकल काम लिया जाता है। कुल मिलाकर मरीजों की जान को भी खतरे में डालने का काम किया जा रहा है।
सुपर स्पेशलिटी में 51 वार्ड ब्वाय है। सभी वार्ड में एक-एक तैनात किए गए हंै। यह सभी वार्ड में मौजूद रहते हैं। वार्डों में काम करते हैं। मरीजों के साथ स्ट्रेचर के लिए जरूर उपलब्ध नहीं हो पाते। सभी ओटी में भी वार्ड ब्वाय लगे हुए हैं। वार्ड ब्वाय की समस्या तो है, इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।
अखिलेश साहू, सुपरवाइजर, इजाइल सिक्योरिटी प्रा लि, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।