भीषण गर्मी के बावजूद कम बिजली खपत दिखाने वाले और स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने वाले उपभोक्ताओं की जांच होगी। बिजली विभाग ने विशेष तकनीकी टीम गठित कर संदिग्ध मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
भीषण गर्मी के बावजूद परिसरों एवं घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने वाले और स्वीकृत लोड के मुकाबले कम बिजली खपत दिखाने वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली विभाग कार्रवाई करने के मूड में है। शनिवार को शहर संभाग के कार्यपाल अभियंता मृगेन्द्र सिंह चंदेल ने शहर के सभी अभियंताओं की बैठक लेकर विशेष तकनीकी टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान करिए जिनके यहां अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगा है और जिन उपभोक्ताओं की खपत स्वीकृत भार के अनुसार संदिग्ध रूप से कम पाई जा रही है। बताया गया कि हाल ही में बिजली कम्पनी द्वारा की गई जांच में कई नॉन स्मार्ट मीटर उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ करते हुए पाए गए थे जिन पर प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी को ेदेखते हुए अब अन्य उपभोक्ताओं की भी गहन जांच की जाएगी। डीई सिटी श्री चंदेल ने कहा कि बिजली चोरी या मीटर से छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी सभी उपभोक्ता सही खपत दर्ज करवाएं और स्मार्ट मीटर लगवाने में सहयोग करें।
क्या करेगी तकनीकी टीम
बताया गया कि तकनीकी टीम का गठन नॉन स्मार्ट मीटरों की जांच के लिए किया गया है। यह टीम नॉन स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की फील्ड में जाकर जांच करेगी। जिनके मीटर परिसर के अंदर लगे हैं उनका फिजिकल वेरीफिकेशन, खपत और स्वीकृत लोड का मिलान कर संदिग्ध मामलों में मीटर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये रहे मौजूद
बैठक में सहायक अभियंता अवनीश पांडेय, राम विनीत तिवारी, पूनम गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता राहुल मिश्रा, अजय दुबे, इसरार मोहम्मद, अटल कुमार मिश्रा, प्रोग्रामर आशुतोष गुप्ता सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह