सतना में बिजली विभाग ने अभियान चलाकर बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई की। 27 घरों की जांच में 15 उपभोक्ताओं पर प्रकरण दर्ज किए गए और 12 स्मार्ट मीटर निकाले गए। विभाग ने चेतावनी दी है कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135, 136 और 139 के तहत तीन साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बिजली विभाग ने राजस्व वसूली के साथ बिजली चोरी पकड़ने का अभियान भी शुरू कर दिया है। विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा द्वारा सिटी डिवीजन अंतर्गत अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो दिन-रात बकायादारों के घर जाकर बिजली उपयोग की जांच करेंगे। बताया गया कि सिटी डिवीजन अंतर्गत मंगलवार को बिजली चोरी के कुल 27 बकायादारों के घर की बिजली सप्लाई की जांच की गई जिसमे 15 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए एवं12 उपभोक्ताओं के मीटर निकलने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि लोगों ने स्मार्ट मीटर को डिजिटल मीटर की तरह समझ लिया है और विद्युत चोरी करने में लग गये हैं लेकिन उन्हें क्या पता कि स्मार्ट मीटर से चोरी करने पर विभाग को सूचनाएं मिल जाती हैं।
स्मार्ट मीटर से चोरी वालों पर कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिन से स्मार्ट मीटर से चोरी वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा शहर संभाग अंतर्गत मंगलवार को बिजली चोरी के 15 प्रकरण बनाए गए और 12 मीटर निकाले गए। जांच टीम को बदखर निवासी संतोष वर्मा अवैधानिक रूप से भवन निर्माण में बिजली उपयोग करते पाए गए। जिस पर सहायक अभियंता विद्यासागर और उनकी टीम ने प्रकरण बनाया। इसी तरह राजेंद्र नगर गली नंबर 10 निवासी श्रीमती मीना शुक्ला के घर में नए मीटर को बायपास कर चोरी पाई गई जिस पर सहायक अभियंता रामविनीत तिवारी और कनिष्ठ अभियंता इसरार अहमद द्वारा पंचनामा बनाया गया।
छेड़छाड़ कर जलाई जा रही थी बिजली
मंगलवार को अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा सिटी डिवीजन अंतर्गत टीम बनाकर विद्युत चोरी पर कार्रवाई की गई। विभाग ने सूचना के आधार पर ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जिन्हें पूर्व में नोटिस दिया गया था। बताया गया कि बकायादार की बिजली जांच में एक अजीब प्रकरण विभाग को मिला, जिसमें मीटर से छेड़छाड़ करना बताया गया। टिकुरिया टोला, डिलौरा बायपास के पास उपभोक्ता बाल चंद दहायत के घर में लगे स्मार्ट मीटर को बायपास कर चोरी की जा रही थी। इसके साथ ही उपभोक्ता के परिसर पर उपभोक्ता की शिकायत पर जांच के लिए लगाया गया चेक मीटर को भी बायपास कर चोरी की जा रही थी जबकि उपभोक्ता द्वारा मीटर तेज करने की शिकायत की गई थी जिस पर कार्रवाई कर चेक मीटर लगाया गया था। जांच टीम के अधिकारी कनिष्ठ अभियंता अजय दुबे ने उपभोक्ता पर प्रकरण दर्ज किया।
विद्युत अधिनियम 2003 की धाराओं का उल्लंघन न करे। मीटर से छेड़छाड़ करना विद्युत अधिनियम की धारा 135 के साथ साथ 136/139 पर कार्रवाई की जा रही है इन प्रकरणों को न्यायालय में लगाया जा रहा है। इन प्रकरणों में 3 वर्ष के कारावास का प्रावधान है। मीटर से छेड़ छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग सख्त है।
नीलाभ श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।